लाइव न्यूज़ :

तारकिशोर प्रसाद ने ली उप मुख्यमंत्री की शपथ, कटिहार से चौथी बार निर्वाचित, जानिए इनके बारे में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2020 18:40 IST

भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधान सभा चुनाव के दौरान अपनी जो भी जानकारी उन्होंने साझा की है उसके अनुसार वो बारहवीं तक पढ़े हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य रहे हैं।तारकिशोर प्रसाद 1980 के दशक से ही राजनीति व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं, पहली बार फरवरी 2005 में कटिहार से विधायक बने थे।

पटनाः कटिहार से चौथी बार निर्वाचित विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया। तारकिशोर प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के नए उपमुख्यमंत्री होंगे।

नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान बिहार ने शपथ दिलाई। भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। भाजपा नेता रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 

नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, देवेन्द्र फड़नवीस सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद थे।

नीतीश कुमार के साथ भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपनेता एवं बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ लिया। बिहार में हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं जिसमें नीतीश कुमार की जद (यू) को 43 सीटें मिलीं जबकि भाजपा को जद (यू) से 31 सीट अधिक (74 सीट) हासिल हुई।

बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद की उम्र 64 साल है, बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान अपनी जो भी जानकारी उन्होंने साझा की है उसके अनुसार वो बारहवीं तक पढ़े हैं। तारकिशोर प्रसाद की पत्नी का नाम रेणु प्रसाद है। तारकिशोर ने 1974 में कटिहार के डीएस कॉलेज से इंटरमीडिएट पास किया था, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने संगठन में कई पद संभाले थे। तारकिशोर प्रसाद 1980 के दशक से ही राजनीति व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं, पहली बार फरवरी 2005 में कटिहार से विधायक बने थे। नीतीश कुमार नीत नयी राजग सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में प्रसाद को नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया। भाजपा बिहार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, ‘‘भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद और उपनेता चुने जाने पर रेणु देवी को बहुत-बहुत बधाई।’’

तारकिशोर प्रसाद वैश्य समुदाय से आते हैं और चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। प्रसाद आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों पर काम कर चुके हैं । उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपना पेशा कृषि बताया है और उनकी शिक्षा इंटरमीडिएट पास बतायी गई है। वहीं, रेणु देवी अति पिछड़ा वर्ग के तहत नोनिया समुदाय से आती हैं और बेतिया सीट से चार बार विधायक चुनी गई हैं। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएसनीतीश कुमारजेपी नड्डाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"