लाइव न्यूज़ :

बिहार: निर्माणाधीन पुल के गिरने की जांच पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2023 18:09 IST

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार पूरे मामले की लीपापोती के खेल में लग गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह पुल निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों और अधिकारियों की सूची सरकार सार्वजनिक करे और उनकी संपत्ति की भी जांच कराई जाए।

Open in App
ठळक मुद्देनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एसपी सिंघला कंपनी के अकाउंट की भी जांच हो ताकि पता चले कि किसको कितना कमीशन मिलाउन्होंने कहा कि CBI या HC के सीटिंग जज से जांच कराने के बाद सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

पटना:बिहार के खगड़िया जिले में निर्माणाधीन अगुवानी पुल के ध्वस्त होने के बाद भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले को लेकर एक बार फिर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार अगुवानी पुल हादसे की जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। विजय सिन्हा ने पूछा कि सदन में घोटालों की बात कर आवाज बुलंद करने वाले तेजस्वी इस घोटाले पर चुप क्यों हैं?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार पूरे मामले की लीपापोती के खेल में लग गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह पुल निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों और अधिकारियों की सूची सरकार सार्वजनिक करे और उनकी संपत्ति की भी जांच कराई जाए। पथ निर्माण विभाग के दो तीन इंजीनियर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। सरकार यह स्पष्ट करे कि उन इंजीनियरों के पास से जो करोड़ों रुपए मिले थे वे किसके पास जाते थे। वसूली का जो खेल बिहार के अंदर हो रहा है उसे बिहार की जनता जानना चाहती है। 

विजय सिन्हा ने कहा कि टेंडर में भी बड़ा घोटाला हो रहा है। एसपी सिंघला जैसी सरकार की चहेती कंपनी के इंजीनियर ही टेंडर का पेपर तैयार करते हैं। उनके सलाह और हिसाब से ही टेंडर की कॉपी तैयार होती है ताकि उनको ही टेंडर मिल सके। टेंडर की राशि ऐसी रखी जाती है कि 25 फीसदी कम भी हो जाए तो कंपनी को घाटा नहीं हो दूसरी कंपनियां टेंडर को लेने के लिए हिम्मत भी नहीं जुटा पाती हैं। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एसपी सिंघला कंपनी के अकाउंट की भी जांच हो ताकि पता चले कि किसको कितना कमीशन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने के बाद सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा लुटने के लिए विभाग की तरफ से इस तरह की व्यवस्था पहले से ही बना दी जाती है। 

विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार के तकनीकी घोटाला के कारण यह घोटाला हुआ है, इसकी जांच होनी चाहिए। सिर्फ पथ निर्माण विभाग में ही नहीं बल्कि निर्माण कार्य से जुड़े जो भी विभाग हैं, उनमें इसी तरह का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस की बात करती है तो उसे इन सवालों को जवाब देना चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि जैसे पहले हुए घोटालों की फाइलें जला दी गईं उसी तरह से पथ निर्माण विभाग में भी फाइलें जला दी जाएंगी। 

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे