बिहार: सुशील मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने बताया उन्हें संकट मोचक, हनुमान से की गई तुलना, पटना में लगे पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Published: January 4, 2024 02:44 PM2024-01-04T14:44:04+5:302024-01-04T14:59:36+5:30

बिहार भाजपा ने राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के जन्मदिन पर ऐसा पोस्टर लगाया है, जिसमें उनकी तुलना हनुमान से की गई है।

Bihar: On his birthday, BJP called Sushil Modi a trouble maker, compared him with Hanuman, posters put up in Patna | बिहार: सुशील मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने बताया उन्हें संकट मोचक, हनुमान से की गई तुलना, पटना में लगे पोस्टर

फोटो- एसपी सिन्हा

Highlightsबिहार भाजपा ने सुशील मोदी का ऐसा पोस्टर लगाया है, जिसमें उनकी तुलना हनुमान से की गई हैबिहार भाजपा की ओर से पटना में सुशील मोदी के जन्मदिन पर लगाया गया है यह पोस्टरसुशील मोदी को बिहार भाजपा का संकट मोचक बताए जाने पर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है

पटना: देश में राममय माहौल के बीच बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष पोस्टर की सियासत में लग गया है। इसी कड़ी में बिहार भाजपा ने राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के जन्मदिन पर ऐसा पोस्टर लगाया है, जिसमें उनकी तुलना हनुमान से की गई है। जी हां, बिहार भाजपा ने पोस्टर में सुशील मोदी को संकट मोचक हनुमान का दर्जा देते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

सुशील कुमार मोदी का जन्मदिन शुक्रवार 5 जनवरी को है। इससे पहले गुरुवार को ही पटना में उन्हें बधाई देने के लिए बड़े बड़े पोस्टर लगा दिए गए हैं।

पोस्टर में सुशील मोदी को बिहार भाजपा का संकट मोचक बताए जाने पर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 और 2025 के चुनावों के पहले इस पोस्टरबाजी के कई मायने हैं।

इससे पहले 30 दिसंबर 2023 को छह दिन पहले नीतीश कुमार के समानांतर पोस्टर लगाकर सुशील मोदी को जन्मदिन की बधाई दी गई थी। अब एक बार फिर सुशील मोदी की बड़ी-बड़ी तस्वीरों वाले पोस्टर पटना शहर के कई चौक-चौराहों पर लगाए गए हैं, जिनमें उनकी बधाई के साथ उनकी तारीफ के पुल बांधे गए हैं।

इनमें से एक पोस्टर ऐसा है, जो सबका ध्यान अपनी ओर बरबस खींच ले रहा है। पोस्टर में सुशील मोदी की बड़ी सी फोटो लगी है और उनके साथ हनुमान जी की तस्वीर भी लगाई गई है। सुशील मोदी फैंस एसोसिएशन बिहार की ओर से यह खास पोस्टर लगाया गया है।

बता दें कि सुशील मोदी का जन्म पांच जनवरी 1952 को हुआ था। पोस्टर के जरिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि जिस तरह भगवान राम संकट में होते हैं तो बजरंगबली आते हैं उसी तरह से जब बिहार भाजपा संकट में होती है तो सुशील मोदी सामने आते हैं।

वहीं, भाजपा के इस पोस्टर को लेकर जदयू ने बड़ा हमला बोला है। जदयू ने सुशील मोदी को संकटमोचक कहे जाने पर तंज कसते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने सुशील मोदी को बिहार भाजपा के संकटमोचक कहे जाने पर कहा कि तब हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए कहीं जाने का जरूरत नहीं है। सब सुशील मोदी का फोटो लगाईए और कहिए जय बजरंगबली।

उन्होंने कहा कि श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि"। यह पाठ करने के लिए भाजपा नेताओं को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सुशील मोदी के रूप में इस कलयुग में जब साक्षात हनुमान मिल गए तो समझिए आपका जीवन धन्य हो गया।

Web Title: Bihar: On his birthday, BJP called Sushil Modi a trouble maker, compared him with Hanuman, posters put up in Patna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे