लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की 8वीं बार आज लेंगे शपथ, दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम, तेजस्वी यादव होंगे डिप्टी सीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2022 07:57 IST

नीतीश कुमार आज दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ये आठवीं बार है जब नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ ले रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्रमश: मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ आज लेंगे।शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज दोपहर दो बजे राजभवन में होगा, बाद में मंत्रिमंडल विस्तार।नीतीश कुमार इस बार सात दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, कांग्रेस को भी मंत्रिमंडल में जगह।

पटना: जदयू नेता नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर आज आठवीं बार शपथ लेंगे। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार दोपहर दो बजे राजभवन में होगा। नीतीश कुमार इस बार सात दलों के गठबंधन का नेतृत्व करेंगे।

इस गठबंधन को एक निर्दलीय का समर्थन प्राप्त है। नीतीश कुमार ने कल ही भाजपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और आरजेडी, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के सहयोग से सरकार बनाने का दावा राज्यपाल फागू चौहान के सामने पेश किया था।

बाद में मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस को भी जगह

नीतीश कुमार की जदयू और तेजस्वी यादव के राजद सूत्रों ने कहा कि बाद में दो सदस्यीय मंत्रिमंडल में और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में जदयू के अलावा राजद और कांग्रेस के प्रतिनिधि होंगे। वाम दलों द्वारा अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखने के लिए नई सरकार को बाहर से समर्थन देने की संभावना है।

इससे पहले 71 साल के नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल से दो बार मुलाकात की। पहली बार राजग गठबंधन का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा जबकि दूसरी बार तेजस्वी सहित विपक्षी महागठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी। बिहार विधानसभा में इस समय 242 सदस्य हैं और बहुमत हासिल करने का जादुई आंकड़ा 122 है।

'पार्टी की बैठक में राजग छोड़ने का हुआ फैसला'

तेजस्वी यादव के साथ राजभवन से बाहर निकलने पर कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘पार्टी की बैठक में यह तय हुआ कि हमें राजग छोड़ देना चाहिए। इसलिए, मैंने राजग के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।’

बता दें कि जाति जनगणना, जनसंख्या नियंत्रण और अग्निपथ योजना और कुमार के पूर्व विश्वासपात्र आरसीपी सिंह को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में बनाए रखने सहित कई मुद्दों पर जदयू और भाजपा के बीच हफ्तों से तनाव चल रहा था। कुछ मौकों पर ये बयानबाजी के जरिए खुलकर सामने भी आया। जदयू पांच साल पहले यानी 2017 में महागठबंधन से अलग हुआ था और भाजपा से हाथ मिला लिया गया था।

जदयू के पास अभी अपने 45 विधायक हैं और एक निर्दलीय विधायक का उसे समर्थन प्राप्त है जबकि राजद के पास 79 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 19 जबकि भाकपा-माले के 12 विधायक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो-दो विधायकों ने भी उन्हें समर्थन के पत्र दिए हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्च के चार विधायक भी कुमार के साथ हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचारतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष