लाइव न्यूज़ :

Bihar News: वेतन 8000, घर का खर्चा नहीं चलता, पत्नी मायके भाग जाती!, मां-बाप भी साथ नहीं रहना चाहते..., सड़क पर उतरे फिजिकल टीचर, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2024 15:29 IST

Bihar News: पटना में सचिवालय गेट के पास शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक संघ की तरफ से विरोध प्रदर्शन जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा मानसून सत्र होने की वजह से इस इलाके में धारा 144 लागू है।प्रदर्शन करने की अनुमति किसी को नहीं मिली हुई है।समझा कर पुलिस की टीम इन शिक्षकों को रोक रही थी।

पटनाः बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन आज पटना में अपनी मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षक(फिजिकल टीचर) सड़क पर उतर गए। सचिवालय गेट के पास शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ की ओर से प्रदर्शन किया जाने लगा। वहीं पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही थी। लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। महिलाओं को भी पुलिसकर्मी धकेलते हुए नजर आए। दरअसल, पटना में सचिवालय गेट के पास शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक संघ की तरफ से विरोध प्रदर्शन जा रहा था। लेकिन विधानसभा मानसून सत्र होने की वजह से इस इलाके में धारा 144 लागू है। लिहाजा यहां प्रदर्शन करने की अनुमति किसी को नहीं मिली हुई है।

इन्हीं बातों को समझा कर पुलिस की टीम इन शिक्षकों को रोक रही थी। लेकिन शिक्षक अपनी मांग को लेकर आगे बढ़ते जा रहे थे। वहीं जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने विरोध जता रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस की इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फिजिकल टीचर्स शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के सेवा शर्त और वेतनमान में सुधार की मांग कर रहे हैं। इनका वेतन 8000 रुपए है। जिसे बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही स्थायी नौकरी की भी मांग कर रहे हैं।

वहीं, बिहार शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सैलरी में सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही है। नियोजन नियमावली 2012 के तहत शिक्षकों के वेतनमान में प्राथमिक शिक्षकों के लिए 5000 रुपए है। जबकि, माध्यमिक शिक्षकों के लिए 6000 रुपए है।

वहीं, शारीरिक शिक्षा अनुदेशक का वेतन 4000 रुपए तय किया गया था। इनका वर्तमान वेतन 8000 रुपए है, जो कि बहुत कम है। वहीं शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि नीतीश जी मात्र 8 हजार रुपए तनख्वाह देते हैं... इसमें ना घर का खर्चा चलता है ना कुछ, अब तो वाइफ(पत्नी) भी मायके भाग जाती है। मां-बाप भी साथ नहीं रहना चाहते हैं। कोई रहना चाहेगा साथ। हमलोग कंजूसी से रहते है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण