लाइव न्यूज़ :

Bihar: नीतीश कुमार ने एक बार फिर से दिलाई लालू-राबड़ी शासनकाल की याद, कहा- हम आए हैं तो बदलाव आया है

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2023 15:29 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के उद्योग मंत्री समीर महासेठ को सलाह देते हुए कहा कि हमारी बात को सुनिए, तभी काम हो पायेगा। पहले यहां क्या था? हम जब 2005 में यहां आये तब जाकर इस तरह की योजनाओं को लाए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में चार-चार लाख रुपये जारी किएइस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लगे हाथ लालू व राबड़ी राज पर भी सवाल खड़े कर दिएसीएम ने कहा कि पहले कुछ यहां काम होता था? हम जब यहां आए तो सभी क्षेत्रों में काम शुरू कराया

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत गुरुवार को लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में चार-चार लाख रुपये जारी किए। उद्योग विभाग के तरफ से एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने यही सभी तबके के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की है। 

इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि लोग लाभ ले सकें। उन्होंने लगे हाथ अपने बड़े भाई लालू व राबड़ी राज पर भी सवाल खड़े कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कुछ यहां काम होता था? हम जब यहां आए तो सभी क्षेत्रों में काम शुरू कराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के उद्योग मंत्री समीर महासेठ को सलाह देते हुए कहा कि हमारी बात को सुनिए, तभी काम हो पायेगा। पहले यहां क्या था? हम जब 2005 में यहां आये तब जाकर इस तरह की योजनाओं को लाए हैं। 

उद्यमी योजना की चर्चा करते हुए कहा कि यह सब मेरा आईडिया है। पहले कुछ था? हम ही ना शुरू किए हैं। बहुत लोग अब भूलने लगे हैं कि यह सब काम हुआ है। इसलिए हम सबको कह रहे हैं कि लोगों को बताते रहिए, नहीं तो सब लोग फोन पर ही डिपेंडेंट हो गया है। फोन पर ही देखते रहता है, उसमें जो खबर आएगी उसी को ना पढ़ेगा, हमारी बात को भूल जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने आज फिर से ऐलान किया कि वे विशेष राज्य के दर्ज की मांग को लेकर अभियान शुरू करने वाले हैं। गांव-गांव जाकर यह डिमांड किया जाएगा कि विशेष राज्य का दर्जा दो। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया तो तेजी से विकास होगा। केंद्र सरकार कोई काम नहीं कर रही, कोई मदद नहीं मिल रहा। अगर स्पेशल स्टेटस मिल गया तो बिहार के पिछड़े लोगों का दो सालों में ही विकास होंगे। मीडिया वाला हमारा छापता नहीं है। केंद्र ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप