लाइव न्यूज़ :

Bihar News: लालू यादव ने दिया धोखा और नीतीश कुमार ने इनाम?, राजद से जदयू में शिफ्ट, राष्ट्रीय महासचिव बने श्याम रजक, अरुण कुमार को झारखंड का सह-प्रभारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2024 21:11 IST

Bihar News: श्याम रजक ने कहा था कि लालू को संबोधित पत्र में लिखा, "मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।"

Open in App
ठळक मुद्देअरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से झारखंड इकाई का सह-प्रभारी बनाया है। "धोखा" दिए जाने का आरोप लगाया था। श्याम रजक को तत्काल प्रभाव से जद (यू) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

Bihar News: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री श्याम रजक को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और अरुण कुमार को जद(यू) की झारखंड इकाई का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। जद(यू) महासचिव और बिहार विधान परिषद सदस्य आफाक अहमद खान ने सोमवार को एक पत्र में इस आशय की जानकारी देते हुए कहा, "माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनता दल (यूनाइटेड) नीतीश कुमार ने श्याम रजक को तत्काल प्रभाव से जद (यू) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।" उन्होंने एक अन्य पत्र जारी कर बताया कि जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से पार्टी की झारखंड इकाई का सह-प्रभारी बनाया है। बिहार के पूर्व मंत्री रजक ने 22 अगस्त को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा देते हुए उन्हें "धोखा" दिए जाने का आरोप लगाया था।

रजक ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को संबोधित एक संक्षिप्त पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने घोषणा की कि वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद के साथ-साथ दल की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। रजक एक सितंबर को जद (यू) में शामिल हो गए थे। उन्होंने लालू को संबोधित पत्र में लिखा, "मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।"

राजद से इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर रजक ने दावा किया था कि उन्होंने फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र में "समर्थकों की सलाह" के बाद यह निर्णय लिया। रजक फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन 2020 में उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ी, जब इसे राजद की सहयोगी भाकपा (माले) को दे दिया गया।

राजद छोड़ने के बाद रजक ने संकेत दिए थे कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उस सीट से फिर से किस्मत आजमाना चाहेंगे, जिसका वह छह बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व मंत्री रजक (70) के बारे में यह भी चर्चा थी कि बिहार विधान परिषद में स्थान दिए जाने के संबंध में राजद द्वारा उनके नाम पर विचार न किए जाने से वह नाराज थे।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम