लाइव न्यूज़ :

Bihar News: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भागलपुर में 90 सूअरों की हुई मौत, इस बीमारी की वजह से महामारी फैलने की आशंका

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2020 06:31 IST

भागलपुर के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शंभुनाथ झा ने बताया कि अब तक 35 सूअरों के मरने की आधिकारिक जानकारी है. मौत का कारण स्वाइन फीवर बताया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसूअरों की मौत के बारे में वार्ड पार्षद प्रीति शेखर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि वार्ड 26 और आसपास के क्षेत्रों में अब तक 90 सूअरों की मौत हुई है.प्रीति शेखर ने नगर आयुक्त से कहा कि महामारी फैलने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं. इस संबंध में उचित कदम जल्द उठाने की कार्रवाई की जाए.

भागलपुरबिहार में कोरोना वायरस की दहशत के बीच भागलपुर में बड़े पैमाने पर सूअरों की मौत ने महामारी की आशंका को जन्म दे दिया है. इससे लोगों में खौफ और बढ़ गया है. बड़ी संख्या में सूअरों की मौत से स्वाइन फ्लू की आशंका भी गहरा गई है. यही नहीं महामारी फैलने की आशंका से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में बीते दो दिनों में 90 से अधिक सूअरों की मौत का कारण प्रथमदृष्टया स्वाइन फ्लू माना गया है.

हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि मृत सूअरों के विसरा जांच के बाद ही हो सकेगी. उल्लेखनीय है कि स्वाइन फ्लू सांस की एक संक्र ामक बीमारी है, जो सामान्य रूप से केवल सूअरों को प्रभावित करती है. यह आमतौर पर स्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है. ऐसे में भागलपुर में सूअरों की मौत को लेकर पशुपालन विभाग की टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया.

टीम ने सूअरों के पोस्टमार्टम का विसरा लेकर जांच के लिए पटना भेजा है. भागलपुर के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शंभुनाथ झा ने बताया कि अब तक 35 सूअरों के मरने की आधिकारिक जानकारी है. मौत का कारण स्वाइन फीवर बताया गया है. हालांकि, विसरा जांच की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा.

उचित कदम उठाने की मांग बड़ी संख्या में हो रही सूअरों की मौत के बारे में वार्ड पार्षद प्रीति शेखर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि वार्ड 26 और आसपास के क्षेत्रों में अब तक 90 सूअरों की मौत हुई है. बदबू से लोग परेशान हैं. महामारी फैलने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं. इस संबंध में उचित कदम जल्द उठाने की कार्रवाई की जाए.

टॅग्स :कोरोना वायरसभागलपुरबिहारस्वाइन फ्लू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील