लाइव न्यूज़ :

Bihar New Government: जींस पहनकर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने ली शपथ, बिना चुनाव लड़े बने मंत्री

By अंजली चौहान | Updated: November 20, 2025 12:52 IST

Bihar New Government:पटना के गांधी मैदान में लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।

Open in App

Bihar New Government:बिहार में आज नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ले ली है और उनके कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक बड़े समारोह में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी शपथ ली लेकिन दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने जींस और शर्ट पहनकर शपथ ली। 

आमतौर पर मंत्री पद की शपथ के दौरान सभी नेता कुर्ता पजामा में होते हैं लेकिन दीपक प्रकाश का ये लुक काफी वायरल हो रहा है। दीपक के साथ पटना के गांधी मैदान में लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह ने भी बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।

आज शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट इस प्रकार है

सम्राट चौधरी (BJP)विजय कुमार सिन्हा (BJP)दिलीप जायसवाल (BJP)मंगल पांडे (BJP)विजय कुमार चौधरी (JDU)बिजेंद्र प्रसाद यादव (JDU)श्रवण कुमार (JDU)अशोक चौधरी (JDU)लेशी सिंह (JDU)मदन साहनी (JDU)सुनील कुमार (JDU)राम कृपाल यादव (BJP)संतोष सुमन (BJP)नितिन नबीन (BJP)मोहम्मद जमा खान (JDU)संजय सिंह टाइगर (BJP)अरुण शंकर प्रसाद (BJP)सुरेंद्र मेहता (BJP)नारायण प्रसाद (BJP)रामा निषाद (BJP)लखेंद्र कुमार रोशन (BJP)प्रमोद कुमार (BJP)संजय कुमार (BJP)संजय कुमार सिंह (BJP)दीपक प्रकाश (BJP)

शपथ ग्रहण समारोह में ये लोग शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत बड़े नेता शामिल हुए। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा और नागालैंड के CM नेफ्यू रियो समेत दूसरे मुख्यमंत्री भी इस इवेंट में शामिल हुए।

नई बनी असेंबली का तीन दिन का सेशन 26 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुने जाएंगे और नए सदस्य शपथ लेंगे।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारबिहारराष्ट्रीय लोक समता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम