लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश के गढ़ नालंदा में हुंकार भरेंगे शाह, सीमांचल और सारण के बाद एक और दौरा, नवंबर के पहले सप्ताह में करेंगे रैली

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2022 15:54 IST

बिहारः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवंबर के पहले सप्ताह में नालंदा में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा के बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह के नालंदा आने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।भाजपा लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है।नीतीश कुमार से अलग होने के बाद आरसीपी सिंह लगातार नालंदा में घूम रहे हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक पाला बदलने के बाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार पर ध्यान केंद्रित कर लिया है। वह हर हाल में नीतीश कुमार को सबक सिखा देना चाहते हैं। यही कारण है कि सीमांचल और सारण के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा से गरजेंगे।

नवंबर के पहले सप्ताह में उनके बिहार आने का कार्यक्रम है। बताया जाता है कि अमित शाह नवंबर के पहले सप्ताह में नालंदा में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह भाजपा के बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। अमित शाह के नालंदा आने को लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

बिहार की राजनीति पर खास असर दिखनेवाला है

दरअसल, भाजपा लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 36 से अधिक सीटें जीतेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के तहत पूर्णिया, भोजपुर और सारण के बाद नालंदा में केंद्रीय गृह मंत्री बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

नालंदा में अमित शाह के कार्यक्रम का बिहार की राजनीति पर खास असर दिखनेवाला है। नालंदा में न केवल नीतीश कुमार का सिक्का चलता है बल्कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी नालंदा जिले से ही आते हैं। नीतीश कुमार से अलग होने के बाद आरसीपी सिंह लगातार नालंदा में घूम रहे हैं।

नालंदा में कार्यक्रम को लेकर जदयू भी सतर्क हो गया

ऐसे में अब माना जा रहा है कि अमित शाह नालंदा प्रवास के दौरान एक तीर से कई निशाने साधेंगे। एक तो आरसीपी सिंह की नालंदा में ताकत देखेंगे, दूसरा नीतीश कुमार के गढ़ से पूरे बिहार को मैसेज देंगे। ऐसे में अमित शाह के नालंदा में कार्यक्रम को लेकर जदयू भी सतर्क हो गया है।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह के सितंबर और अक्टूबर में हुए बिहार दौरे के समय बिहार में खूब सियासत हुई थी। यहां तक कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में रैली के माध्यम से अमित शाह को जवाब देने की बात कही थी। अब तक महागठबंधन की तरफ से रैली का कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन अमित शाह का अगला प्रवास नीतीश कुमार के गृह जिले में होने जा रहा है।

अमित शाह के नालंदा प्रवास से जदयू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

राजनीतिक जानकारों की मानें तो अमित शाह के नालंदा प्रवास से जदयू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमित शाह की नजर आरसीपी सिंह पर है और वो नालंदा से अगला चुनाव लड़ सकते हैं। आरसीपी सिंह के बहाने अमित शाह नालंदा में नीतीश कुमार पर हमले कर सकते हैं।

वैसे इससे पहले उनके निशान पर महागठबंधन की सरकार रही है। अमित शाह के नालंदा दौरे पर पार्टी नेताओं का कहना है कि अमित शाह नालंदा ही नहीं बिहार के हर जिले का दौरा करेंगे। महागठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी के कई और वरिष्ठ नेता बिहार में कैंप करेंगे। 

टॅग्स :बिहारअमित शाहनीतीश कुमारजेडीयूBJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप