लाइव न्यूज़ :

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हिंसा और गोलीबारी, तेजस्वी यादव बोले-मुंगेर में पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2020 16:00 IST

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुंगेर में जिस तरह की घटना घटी वो साधारण घटना नहीं है. इसमें वहां के डीएम-एसपी को तत्काल हटाना चाहिए. उन्होंने मांग किया कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो. हाईकोर्ट के जज की निगरानी में पूरी जांच होनी चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्दे तेजस्वी यादव ने पटना में एक पत्रकार वार्ता के दौरान मुंगेर में पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया.नीतीश सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोलते हुए पूछा है कि मुंगेर में पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी?तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वो क्या कर रहे थे?

पटनाः मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुई हिंसा और गोलीबारी की घटना को लेकर महागठबंधन ने सरकार पर निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में एक पत्रकार वार्ता के दौरान मुंगेर में पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया.

उन्होंने नीतीश सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोलते हुए पूछा है कि मुंगेर में पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुंगेर में जिस तरह की घटना घटी वो साधारण घटना नहीं है. इसमें वहां के डीएम-एसपी को तत्काल हटाना चाहिए. उन्होंने मांग किया कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो. हाईकोर्ट के जज की निगरानी में पूरी जांच होनी चाहिए.

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वो क्या कर रहे थे

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वो क्या कर रहे थे? उन्होंने पूछा कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मामले में ट्वीट के अलावे क्या किया है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से पूछ रहा हूं कि कि मुंगेर पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी?

तेजस्वी यादव ने एलान कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो मुंगेर पुलिस फायरिंग के सभी दोषियों को सजा दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि ‘’महागठबंधन के साथियों संग आज तानाशाही एनडीए सरकार की गोली से शहीद श्रद्धालुओं को मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की.

तेजस्वी ने कहा कि वहां की जो एसपी हैं वह जदयू के एक बडे़ नेता की बेटी हैं

10 नवंबर को सरकार बनते ही दोषियों को सख़्त सजा निश्चित.’’ तेजस्वी ने कहा कि वहां की जो एसपी हैं वह जदयू के एक बडे़ नेता की बेटी हैं. ऐसे में तत्काल वहां से हटाना चाहिए. बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने इस मसले पर क्या किया..? भाजपा और जदयू के नेता जो लॉ एंड ऑर्डर पर लंबी बाते करते हैं उन्हें सफाई देनी चाहिए. इस मसले में भाजपा-जदयू पूरे तौर पर घिर गई है.

मुंगेर में हुई घटना को निंदनीय बताते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस की बर्बरता मुंगेर में बखूबी देखने को मिली है, वहां पुलिस ने लोगों को ढूंढ- ढूंढ कर पीटा है. तेजस्वी ने कहा कि इस घटना के बाद वहां के डीएम-एसपी को तत्काल हटाना चाहिए.

मुंगेर में नौजवानों को पुलिस ने घेर-घेरकर पीटा है, बेकसूरों पर लाठियां बरसाई गई

मुंगेर में नौजवानों को पुलिस ने घेर-घेरकर पीटा है, बेकसूरों पर लाठियां बरसाई गई है. मुंगेर का वीडियो भयावह है. बिहार के उप मुख्यमंत्री ने तो अपराधियों से हाथ जोड़कर विनती की थी.  इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सुरजेवाला ने कहा कि मुंगेर में नरसंहार हुआ है. अब बिहार में निर्दयी कुमार और निर्मम मोदी की सरकार है.

प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं लेकिन मां दुर्गा के भक्तों पर गोली और लाठी चलाई गई. उन्होंने कहा कि अनुराग की मां आज रो रही है, मैं पूछता हूं कि क्या इससे भी बड़ा कोई दुख हो सकता है. बिहार में आज निर्लज और निष्ठुर सरकार है.

बिहार में भाजपा के लोग केवल ट्वीट तक क्यों सीमित हैं? सुरजेवाला ने कहा कि बिहार की सरकार ने कानून-व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो ये साफ हो जाएगा की भाजपा के लिए आस्था और संस्कृति केवल कुर्सी पर बैठने का फार्मूला है. मोदी और नीतीश की पुलिस ने उन भक्तों पर लाठियां चलाईं. एक युवा अनुराग के सिर में गोली मारी गई.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारतेजस्वी यादवसुशील कुमार मोदीआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस