लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए प्रत्याशी हरि सहनी, अनिल शर्मा, अफाक अहमद और रवीन्द्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया, 7 सीट और सात उम्मीदवार, निर्विरोध जीतेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2022 19:42 IST

Bihar Mlc Elections 2022: बिहार विधान परिषद की सात सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को अपने नामांकन दाखिल किए.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.7 सीटों के लिए हो रहे चुनाव पर साथ में उम्मीदवार मैदान में आ गए हैं.राजद की ओर से तीन उम्मीदवार पहले ही परचा दाखिल कर चुके हैं.

Bihar Mlc Elections 2022: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के अंतिम दिन आज जदयू के उम्मीदवार अफाक अहमद और रविंद्र सिंह के साथ-साथ भाजपा के उम्मीदवार अनिल शर्मा और हरि सहनी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहे. वहीं, भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा ने नामांकन करने के बाद कहा कि भाजपा का एक कार्यकर्त्ता रहा हूं.

केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व से जिस विश्वास से मुझे विधान परिषद् का एक सदस्य बनाने का काम किया है. मैं अगड़े और पिछड़े सभी का सेवा करने का काम करुंगा. उन्होंने कहा कि मैं 30 साल से भाजपा का एक कार्यकर्त्ता हूं और केंद्र से राज्य तक पार्टी के अंदर काम करने का मौका मिला है.

वहीं, हरि साहनी ने कहा कि मैं गरीब गुरबा निषाद समाज से आता हूं और लंबे अर्सों से पार्टी का सेवा करते आए हैं. एक बात हमेशा लगता है कि हमारी पार्टी कहती है कि सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास ये सिर्फ बोलने के लिए नहीं है जमीन पर भी दीखता है.

बता दें कि 7 सीटों के लिए हो रहे चुनाव पर साथ में उम्मीदवार मैदान में आ गए हैं. 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 जून को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है. राजद की ओर से तीन उम्मीदवार पहले ही परचा दाखिल कर चुके हैं. आज नामांकन की समय सीमा खत्म होने तक आठवें उम्मीदवार का नामांकन दाखिल नहीं हुआ, ऐसे में इनलोगों का निर्विरोध निर्वाचन तय है. 

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने अपने तीन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है, जिनमें से सभी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था.आज नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है. 7 सीट पर 7 प्रत्याशी मैदान में हैं।

टॅग्स :बिहारBJPजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप