लाइव न्यूज़ :

जंगल की आग में फंसे मंत्री जमा खान, आपबीती सुनाते हुए कहा- मां के आशीर्वाद से जान बच गई

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2021 14:22 IST

बिहार के कैमूर जिले में जंगल में लगी आग में जलने से बचे सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो। जमा खां। मंत्री ने कहा कि यह ऊपरवाले की कृपा थी कि आज वे जीवित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों भी अधौरा व भगवानपुर के जंगलों में आग लग गई थी।अधौरा के जंगल में तो चार दिनों बाद आग बुझाई जा सकी।हालांकि वन विभाग की टीम लगातार जंगल क्षेत्र में गश्त लगाकर आग बुझाने का काम कर रही है।

पटना,15 अप्रैल। बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और कैमूर जिले के चैनपुर से विधायक मो। जमां खां आग में जिंदा जलने से बच गए। एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के लिए उस समय परेशानी बढ गई, जब वे जंगल में लगी आग में फंस गए थे। स्थिति ऐसी हो गई कि मंत्री, सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ताओं ने घने जंगल में घुसकर अपनी जान बचाई। 

इससे काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मंत्री ने कहा कि यह ऊपरवाले की कृपा थी कि आज वे जीवित हैं।  घटना की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि वह चैनपुर से अधौरा आ रहे थे। उनकी गाडी जैसे ही बीसवां जंगल के पास पहुंची आग की लपट दिखाई पडी। आग जंगल तक थी। सडक पर नहीं पहुंच सकी थी। ड्राइवर ने सोच निकल जाएंगे। 

लेकिन, तेज हवा के कारण आग की लपट सड़क तक पहुंच गई और रोड के दोनों ओर जंगल में धधक रही आग के घेरे में आ गए। गाड़ी को बैक करके ले जाना या आगे बढ़ने का मतलब जान को आफत में डालने जैसा था। ऐसे में घबराहट में उन्होंने सुरक्षाकर्मी एवं कार्यकर्ताओं के साथ किसी तरह जंगल में घुस कर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम व थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो उनकी जान नहीं बच पाती। 

जानकार बताते हैं कि महिला पुलिसकर्मियों का वाहन भी आग की चपेट में आ गया था। कुछ के जख्मी होने की सूचना है। मंत्री मो। जमां खां ने कहा कि बडे बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं इनकी मां का आशीर्वाद है जो सही सलामत हैं। अन्यथा जो स्थिति थी उसमें बचना नामुमकिन था। सभी लोग सुरक्षित हैं यह ऊपर वाले की मेहरबानी है। बताया जाता है कि गर्मी के दिनों में कैमूर के जंगल में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?