लाइव न्यूज़ :

बिहार के मंत्री ने की प्रियंका गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी, बोले- सुंदरता से वोट नहीं मिलते 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2019 05:02 IST

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बयान खेदजनक है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.

Open in App

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ‘बेहद खूबसूरत’ हैं और इसके अलावा उनमें कोई और गुण नहीं है. 

नकी पार्टी को यह याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते.जन स्वास्थ्य और अभियंत्रिकी मंत्री झा के इस बयान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने खारिज कर दिया है. साथ ही विपक्षी कांग्रेस-राजद ने संयुक्तरूप से उन पर महिलाओं के प्रति ‘विकृत’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग की है.

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में झा ने यहां कहा, ‘‘सुंदर होने के अलावा, मुझे प्रियंका गांधी में कोई गुण नहीं दिखता. प्रकृति ने उन्हें सुदंर बनाया है, लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते.

वह एक नौसिखिया भी हैं और उनके पति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं.’’ जदयू के विधान पार्षद अशोक चौधरी ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम ऐसी टिप्पणी की अनुमति नहीं देते. प्रियंका गांधी वाड्रा का करिश्मा और आकर्षण चुनाव में वांछित परिणाम ला सकता है या नहीं भी ला सकता. लेकिन जिस तरह से बयान दिया गया है वह ठीक नहीं है.’’कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेम चंद मिश्र ने झा के बयान की निंदा की है और नीतीश कुमार से उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है.

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बयान खेदजनक है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. बेनीपट्टी से कांग्रेस विधायक भावना झा ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में विनोद नारायण झा मुझ जैसे एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता से हार गए थे. प्रियंका गांधी वाड्रा से उन्हें भय लगना स्वभाविक है. वह प्रियंका की सुंदरता से परेशान हो सकते हैं, क्योंकि वह खुद बहुत अच्छे नहीं दिखते हैं. 

टॅग्स :प्रियंका गांधीजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया