लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चाल और एनडीए को फायदा!, जानें भागलपुर, महाराजगंज, औरंगाबाद, पूर्णिया और नवादा सीट पर हाल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2024 17:08 IST

Bihar LS polls 2024: वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भाजपा के शाहनवाज हुसैन को परास्त किया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इसी रणनीति के सहारे एनडीए को शिकस्त देने का दंभ भर रहे हैं।भागलपुर सीट कांग्रेस के खाते में चला गया है।1984 के बाद इस सीट पर कांग्रेस को जीत नहीं मिल पाई है।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में महागठबंधन के द्वारा भले एनडीए को परास्त कर दिए जाने के दावे चुनावी मैदान में किए जा रहे हों, लेकिन महागठबंधन में हालात ये हैं कि हर सीट पर नाराजगी देखी जा रही है। बिहार के 40 सीटों में से 23 पर राजद, 3 पर वीआईपी, 9 पर कांग्रेस और वाम दलों को 5 सीट दिए गए हैं। जिस तरह सीटों का बंटवारा किया गया है, उससे अधिक फायदा महागठबंधन के बजाय एनडीए को होता दिख रहा है। हालांकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इसी रणनीति के सहारे एनडीए को शिकस्त देने का दंभ भर रहे हैं।

उदाहरण के तौर पर भागलपुर सीट कांग्रेस के खाते में चला गया है। जबकि 1984 के बाद इस सीट पर कांग्रेस को जीत नहीं मिल पाई है। हालांकि 2009 में सदानन्द सिंह चुनाव लड़ें। लेकिन उनकी जीत नहीं हो सकी। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भाजपा के शाहनवाज हुसैन को परास्त किया था।

ऐसा तब हुआ था, जब देश में मोदी की लहर थी। वहीं, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू के अजय मंडल ने राजद के बुलो मंडल को हरा दिया। मतलब यह कि राजद के लिए यह चुनाव कांग्रेस के मुकाबले में ज्यादा आसान होता। राजद को तब वाम दल का भी सहयोग मिलता। भागलपुर में वाम दलों का कैडर वोट भी है।

यहीं वजह रही की वर्ष 1999 की लोकसभा चुनाव में माकपा के सुबोध राय चुनाव जीत भी गए थे। उसी तरह 1984 के बाद महाराजगंज सीट पर कांग्रेस की जीत नहीं हुई है। लेकिन यह सीट भी कांग्रेस को दी गई है। इसी तरह औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र निखिल कुमार कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जो भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह को कड़ी टक्कर दे सकते थे।

लेकिन इस सीट को राजद ने अपने खाते में लेकर कमजोर उम्मीदवार को उतार दिया। वहीं पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की शर्त पर अपनी पार्टी जाप का कांग्रेस में विलय कर चुके पप्पू यादव को भी कांग्रेस सीट नहीं दिला सकी। ऐसी ही स्थिति नवादा में भी है, जहां से श्रवण कुशवाहा को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

जबकि श्रवण कुशवाहा विधायक और एमएलसी का चुनाव हार चुके हैं। भूमिहार और यादव बहुल इस क्षेत्र में राजनीति की धुरी इन दो जातियों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। इसी समीकरण को देखते हुए भाजपा ने विवेक ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस तरह कई ऐसी सीटें हैं। जहां लालू यादव के सियासी चाल से महागठबंधन के बदले एनडीए को फायदा हो सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी