लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: लालू-राबड़ी शासनकाल पर सवाल, एनडीए नेताओं ने कहा- 15 साल बिहार में जंगलराज!, 118 नरसंहार के लिए जिम्मेदार कौन

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2024 15:36 IST

Bihar LS polls 2024: प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल किया है कि वह इन दिनों रोजगार और मुद्दे की बात कर रहे हैं तो पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि बिहार में जो 118 नरसंहार हुए, उसके लिए जिम्मेदार कौन है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाब तेजस्वी यादव दें। उनको अपने मां- बाप के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। जवाब और हिसाब के बीच राजनीति की दो पीढियां सामने आई हैं तो इसका गुनाहगार कौन था? दलित, शोषित और सामान्य वर्ग के लोगों का कत्ले आम मच गया था।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए के नेता लगातार लालू-राबड़ी के शासनकाल को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एनडीए के नेता लालू-राबडी के 15 सालों के शासनकाल की तुलना जंगलराज से कर रहे हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमर ने एक बार फिर लालू -राबड़ी शासनकाल पर सवाल उठाते हुए राजद पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल किया है कि वह इन दिनों रोजगार और मुद्दे की बात कर रहे हैं तो पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि बिहार में जो 118 नरसंहार हुए, उसके लिए जिम्मेदार कौन है।

पहले उसका जवाब तेजस्वी यादव दें। उनको अपने मां- बाप के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। जवाब और हिसाब के बीच राजनीति की दो पीढियां सामने आई हैं तो इसका गुनाहगार कौन था? इसमें दलित, शोषित और सामान्य वर्ग के लोगों का कत्ले आम मच गया था। कौन है इसका जिम्मेदार? इसका जवाब कौन देगा कि इसके आरोपियों को संरक्षण देने का काम किसने किया था।

दर,असल तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, "बिहार ने मोदी जी को 40 में से 39 सांसद दिए। केंद्र में 10 साल से भाजपा सरकार, 17 साल से बिहार में सरकार, केंद्र में मंत्री. दिल्ली में इनका शासन, पटना में इनका शासन प्रशासन। सीबीआई, ईडी, आईटी और मीडिया का एक वर्ग इनके साथ।

फिर बिहार के युवाओं को नौकरी देने, विशेष राज्य का दर्जा देने, विशेष पैकेज देने, बिहार में इंडस्ट्री लगाने के लिए और क्या चाहिए?" उन्होंने आगे कहा कि इतने सांसद और डबल इंजन सरकार के बावजूद भी आप बिहार को कुछ ना देकर उलटा बिहारियों को ही भला-बुरा कहने बिहार आते है तो अबकी बार बिहारी आपको कड़ा सबक सिखायेंगे।

इधर, भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने भी तेजस्वी और रोहिणी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें बिहार की अगली पीढ़ी को यह भी बताना चाहिए कि उनके माता-पिता के 15 वर्ष के राजकाज में 118 नरसंहार हुए थे बिहार में। जिसका नाम लालू राज-राबड़ी राज था। वही राज था माफिया राज, गुंडाराज, नरसंहारों का राज और उसी राज के राजकुमार और राजकुमारी हैं ये दोनों।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमारआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण