लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: सीट नहीं मिलने से नाराज पप्पू यादव, कहा-पूर्णिया की धरती पर कांग्रेस झंडा बुलंद करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2024 16:01 IST

Bihar LS polls 2024: सीटों की घोषणा के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय के साथ ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, सांसद मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित कई नेता मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में महागठबंधन में राजद बड़े भाई की भूमिका में रहेगी।वाम दलों में माकपा को खगड़िया, भाकपा को बेगूसराय और भाकपा-माले को आरा, नालंदा व काराकाट सीट मिला है।सीट शेयरिंग पप्पू यादव का पत्ता साफ हो चूका है क्योंकि सुपौल सीट भी कांग्रेस के खाते में नहीं गई है।

Bihar LS polls 2024: बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया है। इसके तहत लालू यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल(राजद) को 26 सीटें मिली हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी को 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा वामदलों के खाते में 5 सीटें गई हैं। सीटों की घोषणा के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय के साथ ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, सांसद मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित कई नेता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में राजद बड़े भाई की भूमिका में रहेगी।

बिहार में कांग्रेस जिन 9 सीटों पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएगी, उसमें कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, पटना साहिब, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सासाराम, समस्तीपुर, महाराजगंज लोकसभा सीट शामिल है। वहीं, पूर्णिया और सुपौल सीट को लेकर जो चर्चा चल रही थी वो भी खत्म हो गया है, ये दोनों सीट राजद के खाते में गई है।

वहीं, वाम दलों में माकपा को खगड़िया, भाकपा को बेगूसराय और भाकपा-माले को आरा, नालंदा व काराकाट सीट मिला है। जबकि राजद को मिली 26 सीटों में गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, पूर्णिया, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और हाजीपुर शामिल है। बता दें कि सीटों के तालमेल को लेकर सबकी नजरें कांग्रेस को मिली सीटों पर टिकी रही। सीट शेयरिंग पप्पू यादव का पत्ता साफ हो चूका है क्योंकि सुपौल सीट भी कांग्रेस के खाते में नहीं गई है।

ऐसे में पप्पू यादव यहां से भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं और तो और मधेपुरा सीट भी कांग्रेस के खाते में नहीं आई है। इन सब के बीच पप्पू यादव को लालू यादव ने जोरदार झटका दिया है। इस बीच पप्पू यादव ने यह ऐलान किया कि वह पूर्णिया की धरती पर कांग्रेस का झंडा बुलंद करेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि 4 मार्च को वह नामांकन दाखिल करेंगे।

उन्होंने यह भी ऐलान किया अगले पांच सालों में वह बिहार के सभी 40 सीटों पर कांग्रेस को स्थापित कर देंगे। ऐसे में अब यह तय हो गया है कि पूर्णिया सीट पर वह राजद के साथ फ्रेंडली फाइट करने को तैयार हैं। बता दें कि राजद ने पूर्णिया से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है। बीमा भारती ने हाल में ही कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पप्पू यादव का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा।

वहीं, पूर्व सांसद उदय सिंह पर भी लोगों की नजर टिकी हुई है। यद्यपि, मैदान में उतरने को लेकर उनके स्तर से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके आवास सह कार्यालय परिसर में अचानक हलचल बढ़ गई है। दरअसल, इन सबके पीछे लालू यादव की पुरानी राजनीति सामने आ रही है।

लालू यादव ‘माय’ समीकरण के साथ ओबीसी को जोड़कर पूर्णिया की सीट को अपने पाले में करना चाहती है। बीमा भारती भी ओबीसी गंगौता जाति से आती हैं। उसने अब ओबीसी का कार्ड भी खेलना शुरू कर दिया है। बीमा भारती अपने प्रचार में कह रही हैं कि नीतीश कुमार ने उनके पति और बेटा को जेल भेज दिया।

उनको यानी अति पिछड़ा महिला को अपमानित करने का काम किया। वह कहती हैं कि लालू यादव ने एक महिला को टिकट देकर महिला का सम्मान बढ़ाया है। नामांकन की प्रक्रिया यहां गुरुवार से आरंभ हो चुकी है। चार अप्रैल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पप्पू यादवमल्लिकार्जुन खड़गेप्रियंका गांधीलालू प्रसाद यादवबिहारकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील