लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: एनडीए के साथ रहेंगे और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2024 17:53 IST

Bihar LS polls 2024: पारस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है।

Open in App
ठळक मुद्देचाचा-भतीजे के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिल रही थी।हाजीपुर से चुनाव लड़ने की बात लगातार कह रहे थे। देश में 400+ सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।

Bihar LS polls 2024: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी(रालोजपा) प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अब ऐलान किया है कि वह लोकसभा का चुनाव नही लड़ेंगे और एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। दरअसल, पशुपति कुमार पारस बीते कई दिनों से हाजीपुर से चुनाव लड़ने की बात लगातार कह रहे थे। वहीं इसी सीट से उनके भतीजे चिराग पासवान ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। ऐसे में चाचा-भतीजे के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिल रही थी।

पारस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है और उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400+ सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने में हमारी पार्टी का पूर्ण समर्थन है और रहेगा। उन्होंने एक बार फिर से अपने एक्स अकाउंट पर अपने नाम के मोदी का परिवार लगा दिया है। बता दें कि पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा को लोकसभा में एक भी सीट नहीं मिली है।

एनडीए सीट शेयरिंग के दौरान पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिलने के बाद पारस ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उल्लेखनीय है कि पारस ने जिन 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित कराने की बात कह रहे हैं, उनमें 5 सीटें उनके भतीजे चिराग पासवान की भी हैं लिहाजा वे भतीजे चिराग पासवान का भी समर्थन करने की भी बातें कह रहे हैं।

विदित है कि पशुपति कुमार पारस के भतीजे प्रिंस राज ने दो दिन पहले ही बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। प्रिंस राज लगातार विनोद तावड़े के संपर्क में हैं। फिलहाल चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा प्रिंस राज दोनों दिल्ली में मौजूद हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Pashupati Kumar Parasलोक जनशक्ति पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत5 विधायक और राज्यसभा सीट?, मांझी ने अपना दांव चला, राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोले- पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को देंगे टिकट

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष