Bihar LS polls 2024: पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल, बिहार में बड़ा बदलाव, पत्नी रंजीत रंजन हैं कांग्रेस से सांसद

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 20, 2024 04:03 PM2024-03-20T16:03:48+5:302024-03-20T16:10:41+5:30

Lok Sabha elections: पूर्व सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए और अपनी जन अधिकार पार्टी (जाप) का विलय कर दिया।

Bihar LS polls 2024 Lok Sabha elections Pappu Yadav merges his Jan Adhikar Party with Congress see video | Bihar LS polls 2024: पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल, बिहार में बड़ा बदलाव, पत्नी रंजीत रंजन हैं कांग्रेस से सांसद

photo-ani

Highlightsराहुल गांधी जी संघर्ष के प्रतीक हैं।पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस और लालू यादव मिलकर 2024 जीतेंगे और 2025 जीतेंगे।

Lok Sabha elections: लोकसभा चुनाव 2024 से एक महीने पहले बिहार में बड़ा बदलाव हुआ है। पप्पू यादव ने बुधवार को अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। पप्पू यादव ने मंगलवार शाम को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पार्टी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव और मेरे बीच राजनीतिक रिश्ता नहीं है, यह पूरी तरह से भावनात्मक रिश्ता है। यादव और उनके पुत्र सार्थक ने कांग्रेस मुख्यालय में देश की सबसे पुरानी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने पार्टी में उनका स्वागत किया। यादव ने कहा, ‘‘मेरी विचारधारा हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के करीब रही है...राहुल गांधी जी संघर्ष के प्रतीक हैं।

उन्होंने देश के लिए एक उम्मीद जगाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और लालू यादव मिलकर 2024 जीतेंगे और 2025 जीतेंगे।’’ पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन भी कांग्रेस की नेता हैं और वह राज्यसभा सदस्य हैं। माना जा रहा है कि पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हमारी कोशिश है कि किसी भी कीमत पर बीजेपी को सीमांचल और मिथिलांचल में रोका जाए। 

तेजस्वी यादव ने 17 महीने तक काम किया और विश्वास बनाया। राहुल गांधी ने दिल जीता और लोगों को आशा दी। साथ मिलकर, हम न केवल 2024 (लोकसभा चुनाव) बल्कि 2025 (बिहार विधानसभा चुनाव) भी जीतेंगे। भाजपा को रोकना और कमजोर वर्गों की पहचान और विचारधारा की रक्षा करना है। हम कांग्रेस नेतृत्व के साथ मिलकर लड़ेंगे। इस देश का पीएम होगा।

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने की रात में लालू यादव से मुलाकात की...

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में जारी गहमागहमी के बीच जन अधिकार पार्टी(जाप) प्रमुख पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मंगलवार रात को मुलाकात की। उनके बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि पप्पू यादव महागठबंधन में शामिल होकर पूर्णिया या मधेपुरा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस से हरी झंडी पहले ही पप्पू यादव ले चुके थे, लेकिन राजद के वीटो पावर के चलते उनकी एंट्री पर ग्रहण लगा हुआ था। लालू यादव और तेजस्वी यादव से हुई मुलाकात की तस्वीर को पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर इसे तस्वीर को साझा किया और लालू यादव को पितातुल्य अभिभावक व तेजस्वी यादव को अपना भाई बताया।

उन्होंने इसे पारिवारिक माहौल में हुई मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं, दिल्ली जाने के दौरान पप्पू यादव ने राजद प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का जमकर तारीफ करते हुए कहा कि लालू यादव से उनका संबंध राजनीतिक नहीं है, बल्कि भावनात्मक रिश्ता है।

लालू यादव उनके दिल से कभी दूर नहीं हो सकते। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने पिछले 17 महीने में जितना काम किया है, उससे उन्होंने बिहार की जनता का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के पद के योग्य हैं। उन्हें पीएम बनना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश का दिल जीत लिया है।

उन्होंने देश की जनता को बहुत सारे सपने दिखाएं हैं और वह पीएम बनने के योग्य भी हैं। पप्पू यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है किसी भी कीमत पर सीमांचल और मिथिलांचल में भाजपा रोका जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर सिर्फ 2024 का लोकसभा चुनाव ही नहीं जीतेंगे, बल्कि 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए पूर्णिया मायने नहीं रखता है, बल्कि ज्यादा महत्वपूर्ण है कि भाजपा को किसी भी कीमत पर रोका जाए। साथ ही कमजोर वर्गों की पहचान कर उनकी रक्षा करना और भाजपा की विचारधारा के खिलाफ लड़ना। उन्होंने कहा कि पूर्णिया उनकी जिंदगी। पप्पू लंबे समय से कोसी और सीमांचल क्षेत्र में सक्रिय हैं। महागठबंधन में रहकर पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं।

English summary :
Bihar LS polls 2024 Lok Sabha elections Pappu Yadav merges his Jan Adhikar Party with Congress see video


Web Title: Bihar LS polls 2024 Lok Sabha elections Pappu Yadav merges his Jan Adhikar Party with Congress see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे