Bihar LS Polls 2024: बिहार में हवा हो गया महिला सशक्तिकरण का दावा, आधी आबादी को लोकसभा चुनाव में नहीं मिली समुचित हिस्सेदारी

By एस पी सिन्हा | Published: April 6, 2024 05:26 PM2024-04-06T17:26:03+5:302024-04-06T17:31:32+5:30

Bihar Lok Sabha E;lections 2024: बिहार 40 लोकसभा सीटों के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि महागठबंधन के अंदर कुछ सीटों पर उम्मीदवारी तय करना बाकी है। दोनों गठबंधन से अब तक 7 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है

Bihar LS Polls 2024: Claim of women empowerment goes wrong in Bihar, half the population did not get proper share in Lok Sabha elections | Bihar LS Polls 2024: बिहार में हवा हो गया महिला सशक्तिकरण का दावा, आधी आबादी को लोकसभा चुनाव में नहीं मिली समुचित हिस्सेदारी

Bihar LS Polls 2024: बिहार में हवा हो गया महिला सशक्तिकरण का दावा, आधी आबादी को लोकसभा चुनाव में नहीं मिली समुचित हिस्सेदारी

Highlightsलोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून बनाकर महिला सशक्तिकरण का दावा किया गयाबिहार 40 लोकसभा सीटों के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया हैदोनों गठबंधन से अब तक 7 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून बनाकर महिला सशक्तिकरण का दावा किया गया। सभी दल खुद को महिला हितैषी बताने से चूक नहीं रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में यह हवा हो गया। बिहार 40 लोकसभा सीटों के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि महागठबंधन के अंदर कुछ सीटों पर उम्मीदवारी तय करना बाकी है। दोनों गठबंधन से अब तक 7 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। एनडीए गठबंधन से 4 महिला उम्मीदवारों टिकट दिया गया है तो महागठबंधन से 3 महिलाओं को सिंबल दिया गया है।

इस आम चुनाव में जदयू के तरफ से दो महिला कैंडिडेट को मैदान में उतारा गया है। इसमें बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को शिवहर सीट से जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सीवान सीट से रमेश कुशवाहा की पत्नी विजयलक्ष्मी कुशवाहा को पार्टी के जातीय समीकरण का ख्याल रखकर अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि लोजपा (रामविलास) ने दो महिला को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। इसमें वीणा देवी को वैशाली लोकसभा सीट से, जबकि समस्तीपुर से सीट अशोक चौधरी की बेटी शांभवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं, महागठबंधन के तरफ से मात्र राजद ने ही महिला को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजद ने तीन लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार बनाया है। उसमें जमुई सीट से अर्चना रविदास को, पूर्णिया सीट से बीमा भारती और मुंगेर सीट पर अशोक महतो की पत्नी अनीता महतो को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने एक भी महिला को अपना टिकट नहीं दिया है। वहीं अब कांग्रेस को अभी 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारना है, लेकिन लगता नहीं है कि कांग्रेस के द्वारा भी किसी महिला को टिकट दिया जाएगा। इस तरह बिहार में आधी आबादी के सपने अधूरे रह गए।

Web Title: Bihar LS Polls 2024: Claim of women empowerment goes wrong in Bihar, half the population did not get proper share in Lok Sabha elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे