लाइव न्यूज़ :

बिहार : प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: May 23, 2021 23:09 IST

Open in App

बांका (बिहार) 23 मई जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के बदासन गांव में एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

कटोरिया थाना प्रभारी नीरज तिवारी ने रविवार को बताया कि मृतकों की पहचान बदासन गांव निवासी दशरथ यादव के पुत्र डब्लू यादव और अनिल यादव की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने सोनी के पिता अनिल यादव के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया है।

पुलिस को प्रेमी युगल का शव बादासन गांव स्थित जामुन के एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है।

सूचना के अनुसार, प्रेमी युगल चचेरे भाई-बहन थे जिस कारण परिजन उनके संबंध का विरोध कर रहे थे।

डब्लू यादव को छह महीने पहले ही उसके परिजन ने बेंगलुरु भेज दिया था और सोनी को उसके ननीहाल भेज दिया गया था। लेकिन मोबाइल पर दोनों में बातचीत होती रही। तीन दिन पहले ही सोनी अपने गांव आई थी जिसके दो दिनों बाद डब्लू बेंगलुरु से लौटा।

परिवार वालो की लगातार निगरानी से परेशान होकर शनिवार 8 बजे रात दोनों घर से फरार हो गये और रविवार सुबह बदासन गांव के बाहर एक जामुन के पेड़ से दोनों के शव लटके हुए मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए