Bihar Election Results 2019 Updates: भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार से 4.20 लाख मतों से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 23, 2019 07:30 AM2019-05-23T07:30:34+5:302019-05-23T08:55:50+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान खत्म हो गया है। सभी की नजर आज मतगणना पर है। बिहार में भी भाजपा नीत एनडीए और कांग्रेस नीत महागठबंधन में लड़ाई है। अब देखना है कि जनता ने किस को गद्दी पर बैठाया है या किसे उतारा है। लोकसभा चुनाव के नतीजे से बिहार की सियासत में नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है।

Bihar Lok Sabha (General) Election Results 2019 Live Updates, Breaking News, Winning, Losing Key Candidates and Constituencies, Chunav Counting highlights | Bihar Election Results 2019 Updates: भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार से 4.20 लाख मतों से आगे

Bihar Exit Poll: इंडिया टुडे-माय एक्सिस- बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ, एनडीए को 38-40 सीटें मिलने का अनुमान

Highlightsबिहार में इंतजार की घड़िया खत्म हो रही हैं। 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना 23 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सूबे में मुख्य मुकाबला भाजपा नीत एनडीए और कांग्रेस नीत महागठबंधन के बीच है। हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी को एकतरफा जीत दिला रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान खत्म हो गया है। सभी की नजर आज मतगणना पर है। बिहार में भी भाजपा नीत एनडीए और कांग्रेस नीत महागठबंधन में लड़ाई है।अब देखना है कि जनता ने किसे गद्दी पर बैठाया है या किसे उतारा है। लोकसभा चुनाव के नतीजे से बिहार की सियासत में नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। सबसे गहरा असर महागठबंधन, लालू परिवार और राजद पर पड़ सकता है।

Bihar Election Results 2019 Updates: 

1:10 PM-भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार से 222433 मतों से आगे

12:10 AM- बिहार के दरभंगा से एनडीए को पहली सफलता, बीजेपी के गोपालजी ठाकुर 2 लाख से अधिक वोटों से जीते

11:53 AM- बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ करता दिख रहा है NDA, दोनों ही सीट से पीछे चल रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा

11:33 AM- बिहार में NDA की बंपर जीत के संकेत, 38 सीटों पर कर रही है लीड

11:20 AM- मधेपुरा लोकसभा नतीजे: यादवलैंड में पप्पू यादव और शरद यादव को झटका, जेडीयू आगे

10:56 AM- BJP-JDU 16-16 सीट पर आगे, LJP 6 पर आगे

10:43 AM- जीतन राम मांझी बड़े अंतर से पीछे, जदयू प्रत्याशी विजय मांझी 27270 मतों से आगे चल रहे हैं

10:37 AM- बीजेपी औऱ जेडीयू को 15-15 सीटों पर बढ़त

10:08 AM- बीजेपी 30 और आरजेडी 6 सीटों पर आगे

10:05 AM-शत्रुघ्न से आगे निकले रविशंकर, कन्हैया पर गिरिराज भारी



 

10:00 AM- काराकाट से जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा से 4000 वोट से आगे

09:49 AM-पटना में राजद कार्यालय के साथ ही लालू-राबड़ी आवास पर भी पसरा सन्नाटा

09:42 AM- मधेपुरा से जदयू के दिनेश चंद्र यादव 20413 वोटों से शरद यादव से आगे

09:29 AM- बिहार में कुल 40 सीटों में 31 सीटों के रुझान मिले। यहां 31 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। बिहार में बीजेपी के साथ जेडीयू और रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा चुनाव लड़ रही हैं। एनडीए की टक्कर आरजेडी गठबंधन से है।

09:09 AM-बिहार की 40 सीटों पर गिनती जारी, सारण से राजीव प्रताप रूडी और बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे

08:55 AM-बिहार में 9 सीटों पर NDA आगे, 40 सीटों पर मिले रुझान

08:41 AM- बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे, कन्हैया कुमार पीछे

08:30 AM- पूर्वी चंपारण से केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह आगे चल रहे हैं।

चारा घोटाले में लालू के जेल जाने के बाद तेजस्वी यादव ने परिवार, पार्टी और गठबंधन के मोर्चे को अपने दम पर संभाल रखा है। इसका दूसरा पक्ष भी है। परिणाम अगर अनुकूल आया तो महागठबंधन के लिए सारी चीजें सीधी और सहज हो जाएंगी। उल्टा होगा भाजपा-जदयू खेमे में, जो 2010 के बाद एक होकर पहला चुनाव लड़े हैं।

बहरहाल, एग्जिट पोल के अनुमान से राजग अभी सुकून में है। विचलन है महागठबंधन में। बिहार में इंतजार की घड़िया खत्म हो रही हैं। 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना 23 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सूबे में मुख्य मुकाबला भाजपा नीत एनडीए और कांग्रेस नीत महागठबंधन के बीच है। हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी को एकतरफा जीत दिला रहे हैं। 2014 लोकसभा चुनाव की मोदी लहर में भाजपा नीत एनडीए ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस नीत महागठबंधन के हिस्से सिर्फ 07 सीटें आई थी। तब जदयू (02 सीट पर जीत) अकेले चुनाव मैदान में थी। 

बिहारः लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों का अपडेट

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना 23 मई (गुरुवार) को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

बिहार की प्रमुख लोकसभा सीटेंः-

आम चुनाव में बेगूसराय संसदीय सीट पूरे देश में चर्चित है। यहां से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भाकपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों में कांटे की टक्कर है, अब देखना है कि बाजी कौन मारता है। हाई प्रोफाइल सीटों पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

- बिहार की पाटलिपुत्रा सीट से भाजपा के रामकृपाल यादव के सामने राजद की मीसा भारती टक्कर दे रही हैं।

- पटना साहिब सीट चर्चा में है। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा के बीच है। 

-सारण (छपरा) सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सामने राजद से लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय हैं।

- सीवान सीट पर सभी की नजर है। जेडीयू ने अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह को टिकट दिया है। आरजेडी की तरफ से बाहुबली और सीवान में हुए तिहरे हत्याकांड में सजा काट रहे शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब चुनाव मैदान में हैं।

- आरा लोकसभा बिहार की इकलौती सीट है, जहां भाजपा व भाकपा माले में सीधी टक्कर है। माले ने राजू यादव को ही दोबारा उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। राजू का कांटे का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से है। 

- बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के सामने रालोसपा के आकाश कुमार सिंह है।

- जमुई लोकसभा सीट पर इस बार भी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान के सामने आरएलसपी की ओर से भूदेव चौधरी मैदान में हैं।

- बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के नित्यांनद राय और रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के बीच कड़ी टक्कर है। 

-एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार की मधेपुरा लोकसभा सीट से जदयू के दिनेश चंद्र यादव के सामने राजद के शरद यादव है।

-ब‍िहार की सुपौल लोकसभा सीट पर जदयू के दिलेश्वर कमैत के सामने कांग्रेस के रंजीत रंजन है।

Bihar Exit Poll: भाजपा नीत एनडीए आगे

बिहार के एग्जिट पोल्स के अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इंडिया टुडे-माय एक्सिस के सर्वे के मुताबिक, बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होता हुआ दिखाई दिया। एनडीए 38-40 सीटों पर जीतती हुई दिख रही है। एबीपी-नील्सन के सर्वे में  बीजेपी को 34 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं, महागठबंधन मात्र 6 सीट पर सिमटती हुई दिख रही है।

पार्टीएबीपी न्यूज-नील्सनइंडिया टुडे-ऐक्सिसटाइम्स नाउ-वीएमआर

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल

एनडीए3438-40303233
महागठबंधन0600-02100807
वाम दल     
अन्य     

बिहारः पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजेः-

बिहार पिछले कई लोकसभा चुनाव से बीजेपी का गढ़ रहा है। 2014 में भाजपा नीत एनडीए ने यहां से 31 सीटें जीती थी। कांग्रेस नीत महागठबंधन के हिस्से महज 7 सीटें आई थी। जदयू ने 2 सीट पर कब्जा किया।

किस सीट पर कब हुआ मतदान

पहला चरण: 11 अप्रैल को 4 सीट, (औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई)

दूसरा चरण: 18 अप्रैल को 5 सीट, (किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका, भागलपुर)

तीसरा चरण: 23 अप्रैल को 5 सीट, (झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया)

चौथा चरण: 29 अप्रैल को 5 सीट, (दरभंगा , उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय ,मुंगेर)

पांचवां चरण: 6 मई को 5 सीट, (सीतामढ़ी, मधुबनी, मुज्जफरपुर, सारण, हाजीपुर)

छठा चरण:   12 मई को 8 सीट, (वाल्मीकिनगर, प. चंपारण, पू, चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज सिवान. महाराजगंज)

सातवां चरण: 19 मई को 8 सीट,  (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा,बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद )

Highlights

बिहार की 40  लोकसभा सीटों के लिए 07 चरणों में मतदान हुए थे।

अधिकांश एग्जिट पोल्स ने बिहार की अधिकांश सीटों पर भाजपा नीत एनडीए की जीत का पूर्वानुमान लगाया है।

English summary :
Bihar Polling Vote Counting Live Update:Polling has ended in the Lok Sabha elections in 2019. Everyone's eyes are on counting today. In Bihar, there is a fight between BJP-NDA and the Congress-coalition.


Web Title: Bihar Lok Sabha (General) Election Results 2019 Live Updates, Breaking News, Winning, Losing Key Candidates and Constituencies, Chunav Counting highlights



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Bihar Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/bihar.