लाइव न्यूज़ :

BIHAR Lok Sabha Elections 2024: 10 साल से आप क्या कर रहे थे, हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे क्या?, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2024 14:39 IST

BIHAR Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के झंझारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस के कारण देश में मंडल कमीशन लागू नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह के बयान पर भड़कते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि ये लोग झूठ बोलते हैं। लोगों को शर्म आता है कि हमारे प्रधानमंत्री चुनाव जीतने लिए इतना झूठ बोलते हैं।10 साल से आप क्या कर रहे थे, हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे क्या?"

BIHAR Lok Sabha Elections 2024: बिहार में महागठबंधन की सहयोगी पार्टी वीआईपी के सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पीएम मोदी की तुलना हिजड़ा से कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। मुकेश सहनी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि आप 10 साल से क्या हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे? उन्होंने पूछा है कि पीएम मोदी क्या कर रहे थे, वो 10 साल में मंडल कमीशन क्यों नहीं लागू किए? दरअसल, सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के झंझारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस के कारण देश में मंडल कमीशन लागू नहीं हुआ है।

इसके बाद अमित शाह के बयान पर भड़कते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि ये लोग झूठ बोलते हैं। हम लोगों को शर्म आता है कि हमारे प्रधानमंत्री चुनाव जीतने लिए इतना झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भईया, 10 साल से आप सरकार में थे, आपने क्यों नहीं मंडल कमीशन को लागू कर दिया? 10 साल से आप क्या कर रहे थे, हिजड़ा बनकर ताली बजा रहे थे क्या?"

साथ ही भाजपा के इस बयान पर कि कांग्रेस संविधान को खत्म करना चाहती है को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम क्या करेंगे ये हमारे ऊपर छोड़ दीजिए। अपनी बातें भाजपा के लोग हमारे मुंह में ना डालें। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद है आरक्षण को खत्म करना।

भाजपा कहती है कि मेरिट के हिसाब से नौकरी होगा। तो इसका क्या मतलब है, भाजपा आरक्षण को खत्म करने के लिए अलग अलग झूठ बोल रही है। बता दें कि वीआईपी बिहार में महागठबंधन की सहयोगी के तौर पर तीन लोकसभा सीटों गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४मुकेश सहनीविकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?