लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में खेला जारी, कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे कुमार सत्यम दुबे भाजपा में, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी भी शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2024 15:20 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को महाराजगंज से प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से सत्यम खफा थे।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Lok Sabha Elections 2024: असीत नाथ तिवारी पश्चिम चंपारण जिले से कांग्रेस में टिकट के दावेदार थे।Bihar Lok Sabha Elections 2024: महाराजगंज संसदीय सीट से विजय शंकर दुबे कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे।Bihar Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस में सीटों की घोषणा के साथ असीत नाथ तिवारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार के बीच बिहार कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। महाराजगंज के कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे कुमार सत्यम दूबे ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भव्य मिलन समारोह में सत्यम के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। असीत नाथ तिवारी पश्चिम चंपारण जिले से कांग्रेस में टिकट के दावेदार थे। कांग्रेस में सीटों की घोषणा के साथ असीत नाथ तिवारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह महाराजगंज संसदीय सीट से विजय शंकर दुबे कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे।

कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को महाराजगंज से प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से सत्यम खफा थे। ऐसे में सत्यम ने दर्जनों कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ी है। भाजपा की सदस्यता लेनेवालों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं।

इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कुमार सत्यम दुबे ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से काफी प्रभावित हुआ हूं। साथ ही भाजपा के कामकाज का तरीका भी काफी अच्छा लगा है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त सरकार की जरूरत है।

बता दें कि महाराजगंज लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। चुनाव से पहले ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। अब सत्यम के भाजपा में आने के बाद महाराजगंज में आकाश सिंह की राह पहले से मुश्किल हो गई है। माना जा रहा है कि सत्यम बड़ी संख्या में वोट को इधर उधर करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेसBJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस