लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: राहुल और सोनिया गांधी देश छोड़कर भागेंगे!, गिरिराज सिंह ने कहा- वामपंथ का सफाया होगा, भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2024 16:14 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगी, वहीं, कांग्रेस को इस चुनाव में पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस लोकसभा में फिर से विपक्ष का दर्जा नहीं हासिल कर पाएगी। Bihar Lok Sabha Elections 2024: सीट पर इस बार वामपंथ का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। Bihar Lok Sabha Elections 2024: पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: केन्द्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश छोड़कर भागने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी जिस ढंग से भारत को तोड़ने, लोगों की संपत्ति छीनने, मुसलमानों की बात कर रहे हैं, लग रहा है कि इन मां-बेटा को देश से प्रेम नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगी, वहीं, कांग्रेस को इस चुनाव में पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा में फिर से विपक्ष का दर्जा नहीं हासिल कर पाएगी। गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि उनकी सीट पर इस बार वामपंथ का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया।

अगर पीएम मोदी को 400 प्लस सीटें मिलेंगी तो काशी, मथुरा और अयोध्या की विरासत को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। मोदी सनातन का पुनर्जागरण और विकास कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का पॉलिटिकल एजेंडा मुसलमानों का वोट बैंक बनाना है। ये मुसलमानों को स्थापित करना चाहते हैं।

एनसी नेता फारुख अब्दुल्ला के परमाणु हथियार वाले बयान पर चुटकी लेते हुए गिरिराज ने कहा कि मोदी ने कह दिया वह पाकिस्तान को चूड़ी पहना देंगे। कहते थे कि आर्टिकल 370 जब हटेगा तो फारुख और मुफ्ती को कोई झंडा उठाने वाला नहीं मिलेगा। आज कश्मीर में मतदान हो रहा है, यह मोदी की सरकार है।

टुकड़े-टुकड़े गैंग ने मोदी पर इतना हमला किया, इन्हें पच नहीं रहा कि गरीब का बेटा कैसे प्रधानमंत्री बन गया। एक बार लालू ने कहा था कि बक्सा से जिन्न निकलता है। इस बार ईवीएम से मोदी के लिए गरीबों का आशीर्वाद निकलेगा। उधर, प्रियंका गांधी के बयान पर कि प्रधानमंत्री पांच पांच बार कपड़े बदलते हैं और उनका कपड़ा उजाला ही रहता है।

आखिर वो ऐसा काम क्या करते हैं। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह रानी के वेट पेट से पैदा हुई लड़की है। हम महिलाओं पर कटाक्ष नहीं करते, लेकिन एक वैसा व्यक्ति जो पिछड़े  समाज से आता है। वह अच्छा कपड़ा पहना है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024गिरिराज सिंहबिहार लोकसभा चुनाव २०२४पटनाबेगूसरायसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा