लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election: 'पीएम मोदी की तीन महबूबा, सरकार हमारी बनेगी, चाचा पलटेंगे', तेजस्वी ने बनाया माहौल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 30, 2024 14:07 IST

Bihar Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का अंतिम चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम गया।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव ने की 251 सभाएंतेजस्वी ने कहा, बिहार में 4 जून के बाद कुछ बड़ा होने वाला हैतेजस्वी ने कहा, पीएम मोदी की नहीं इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है

Bihar Lok Sabha Election:लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का अंतिम चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम गया। अब 1 जून को सातवें चरण के लिए मतदान और 4 जून को फाइनल परिणाम आएगा। 4 जून को तस्वीर साफ हो जाएगी कि डेढ़ माह तक चले इस चुनावी समर का फाइनल टिकट जीतने में कौन कामयाब हुआ है।

इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। शाम तक हमारी 251 सभाएं हो चुकी होंगी। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी इंडिया की सरकार बनने जा रही है।

तेजस्वी ने कहा कि हम 300 प्लस सीट जीत रहे हैं और प्रधानमंत्री यह चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की हार के पीछे उनकी तीन महबूबा है। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी को उनकी तीन 'महबूबा' बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई चुनाव हरवा रही हैं। 

नीतीश पर बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने जहां देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि जब से हमने कहा है कि 4 जून के बाद हमारे चाचा नीतीश कुमार अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, तब से वे प्रचार में नहीं निकले हैं। प्रशासन का काम गवर्नर देख रहे हैं। ये चीजें दिखाती हैं कि 4 के बाद कुछ बड़ा होगा।

तेजस्वी के इस बयान के बाद से राजनीति गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारेंगे। क्योंकि, वह लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में आरजेडी से अलग होकर बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाई थी।

लोकसभा चुनाव के दौरान जब जब पीएम मोदी बिहार आए, नीतीश कुमार मौके पर मौजूद रहे। नीतीश ने कई मंचों से मोदी की प्रशंसा की। साथ ही भरोसा दिलाया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए वह बीजेपी-एनडीए को छोड़कर नहीं जाएंगे। बिहार में मौजूदा समय में एनडीए की सरकार है।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम