लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election: लालू की गुगली पर बोल्ड हुए कन्हैया कुमार और पप्पू यादव

By धीरज मिश्रा | Updated: March 29, 2024 13:12 IST

Bihar Lok Sabha Election: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर जहां एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने भी शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर शीट शेयरिंग का फॉर्मूला शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की 40 लोकसभा सीटों पर हुई घोषणा राजद पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगीकिशनगंज और पटना साहिब समेत 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी

Bihar Lok Sabha Election: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर जहां एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने भी शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर शीट शेयरिंग का फॉर्मूला शेयर किया। राजद, कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे की घोषणा की। राजद पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

किशनगंज और पटना साहिब समेत 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी और 5 सीटों पर अन्य। इसी के साथ ही पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर अड़े पप्पू यादव को जोरदार झटका लगा है। पप्पू के साथ जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के अरमानों पर पानी फिर गया है। आरजेडी के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने बिहार की पिच पर ऐसी गुगली फेंकी है कि कन्हैया और पप्पू बोल्ड हो गए हैं।

दरअसल, बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व सांसद पप्पू यादव बीते कुछ दिनों पहले कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने इसके बाद ऐलान कर दिया कि वह पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उनके अरमानों को तोड़ने का काम आरजेडी ने किया। आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने पूर्णिया सीट बीमा भारती को दिया। बीमा जेडीयू से विधायक हैं। बीमा ने बीते दिनों पहले आरजेडी का दामन थाम लिया था।

पप्पू यादव का ट्वीट

बिहार में इंडिया गठबंधन के शीट शेयरिंग फॉर्मूला से पहले ही पप्पू यादव ने एक ट्वीट कर खुद को भरोसा जताया था कि उन्हें पूर्णिया सीट मिल जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया। सीमांचल कोसी जीतकर, देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे। पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

वहीं, कांग्रेस से कन्हैया कुमार बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे। इस बात ने भी बिहार की राजनीति में जोर पकड़ा था। लेकिन, शुक्रवार को उन्हें भी झटका लगा है। क्योंकि, बेगुसराय सीट सीपीआई के खाते में चली गई है। यहां से बीजेपी ने मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह को टिकट दिया है। सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार को मात दी थी। 

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावपप्पू यादवकन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम