लाइव न्यूज़ :

बिहार: दिल्ली की अदालत ने रेप के आरोपी लोजपा सांसद को अग्रिम जमानत दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2021 17:53 IST

दिवंगत नेता रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज को विशेष जज विकास धुल ने यह देखते हुए अग्रिम जमानत दे दी कि प्रथम दृष्टया झूठे आरोप सिद्ध होने की संभावना है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ या आरोपी के न्याय से भागने की कोई संभावना नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देदिवंगत नेता रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज बिहार की समस्तीपुर सीट से सांसद हैं.इस मामले में आरोपी और महिला दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए थे.

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को बिहार से लोजपा सांसद प्रिंस राज को बलात्कार के एक मामले में यह कहते हुए जमानत दे दी कि मामले में गलत आरोप लगाए जाने की संभावना है.

दिवंगत नेता रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई राज बिहार की समस्तीपुर सीट से सांसद हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, विशेष जज विकास धुल ने राज को यह देखते हुए अग्रिम जमानत दे दी कि प्रथम दृष्टया झूठे आरोप सिद्ध होने की संभावना है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ या आरोपी के न्याय से भागने की कोई संभावना नहीं है.

अदालत ने आगे कहा कि वास्तव में अभियोक्ता ही आरोपी को उसकी तस्वीर/वीडियो प्रसारित करके उसे बदनाम करने की धमकी देने की कोशिश कर रही थी जो उसके पास थी. उसने आरोपी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की भी पुष्टि की कि उनके बीच सहमति से शारीरिक संबंध थे.

इससे पहले गुरुवार को विशेष न्यायाधीश विकास धुल ने राज और दिल्ली पुलिस के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद सांसद की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इस मामले में आरोपी और महिला दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए थे.

राज ने फरवरी में आरोप लगाया था कि महिला ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ अश्लील तस्वीरें लीक कर उनसे 1 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने और झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की कोशिश की थी. तीन महीने बाद महिला ने सांसद पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस से संपर्क किया था.

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में अनुचित देरी हुई है और महिला द्वारा दर्ज की गई वर्तमान प्राथमिकी फरवरी 2021 में महिला के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए आवेदक द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के बाद दर्ज कराई गई थी.

अदालत ने यह भी कहा कि राज के न्याय से भागने की संभावना भी काफी कम है क्योंकि वह एक मौजूदा लोकसभा सदस्य हैं और समाज से उनका काफी जुड़ाव है.

हालांकि, अतिरिक्त लोक अभियोजक ने आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की गंभीरता के आधार पर उसकी अग्रिम जमानत का विरोध किया.

अभियोजक ने तर्क दिया कि महिला में पहले मामले की रिपोर्ट करने का साहस नहीं हो सका था और जब उसने फरवरी, 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी छोड़ दी, तो उसे आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का साहस मिला.

टॅग्स :बिहारलोक जनशक्ति पार्टीरेपनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे