लाइव न्यूज़ :

बिहार: छपरा शराब त्रासदी पर विधानमंडल की कार्यवाही चौथे दिन भी चढ़ी हंगामे की भेंट, बात कुर्सियां फेंकने तक पहुंच गई

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2022 17:39 IST

बिहार विधानसभा में छपरा शराब त्रासदी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार कुछ इस कदर बढ़ गई कि बात कुर्सियां फेंकने तक पहुंच गई। भाजपा सदस्यों के लगातार हंगामे की वजह से बिहार विधान सभा और विधान परिषद की कार्यवाही के स्थगित करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा में चौथे दिन भी छपरा शराबकांड से हुई मौतों को लेकर हुआ भारी हंगामा भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण विधान सभा और विधान परिषद की कार्यवाही कई बार हुई स्थगितभाजपा विधायक सदन में लगातार जहरीली शराब से हुई मौत पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे

पटना:बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज चौथे दिन भी शराब से हुई मौतों को लेकर सदन में भारी बवाल हो गया। प्रश्नकाल के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बात कुर्सियां फेंकने तक पहुंच गई। भाजपा सदस्यों के लगातार हंगामे की वजह से बिहार विधान सभा और विधान परिषद की कार्यवाही के स्थगित करना पड़ा।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में भाजपा सदस्य लगातार हंगामा कर रहे थे और विधानसभा अध्यक्ष एवं सभापति के अपील पर ध्यान नहीं दे रहे थे। इसलिए दोनो सदनों की कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी। विधायक जहरीली शराब से मौत पर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। सदन में प्रश्वकाल के दौरान विपक्षी दलों के कई नेताओं के हाथ में पोस्टर लेकर सदन के अंदर हंगामा मचा रहे थे।

सुबह 10.45 बजे से बिहार विधानसभा के मुख्य गेट पर भाजपा ने प्रदर्शन किया और जहरीली शराब को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। इसके बाद सदन की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे, जहां जमकर हंगामा किया। यहां पोस्टर लहराये गए। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मार्शल बुलाकर इन विधायकों के पास से पोस्टर हटवाया। प्रश्नकाल के दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रश्व का उत्तर दे रहे थे।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने वेल में पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भी भाजपा के नेता नहीं मानें सदन की मर्यादा का उलंघन करते हुए फोटोग्राफी शुरू कर दी और टेबल और कुर्सी भी पटकना शुरू कर दिया। भाजपा विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सी फेंकना शुरू कर दिया। स्थिति गंभीर होते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे दिन तक स्थगित कर दिया। इसके बाद जब सदन शुरू हुआ तो भाजपा सदस्यों ने फिर से भारी हंगामा किया और वॉकऑउट कर गए।

हालांकि सदन के अंदर नीतीश कुमार संबोधित कर रहे थे। भाजपा विधायक जहरीली शराब को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग कर रहे थे। वे जहरीली शराब से हुई मौत पर चर्चा कराने की मांग रहे थे। लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी। सरकार की तरफ से जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सदन नियमावली से चलती है। नेता प्रतिपक्ष जो नियमावली दिखा रहे हैं, उसमें स्पष्ट है। आसन का जो भी निदेश होगा सरकार पालन करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने विपक्षी विधायकों को चेताते हुए कहा कि अगर आपलोग आसन ग्रहण नहीं करेंगे तो हम कभी बोलने नहीं देंगे। विपक्षी विधायक नियमावली का पालन करें। भोजनावकाश के बाद सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 के द्वितीय अनुपूरक बजट को सदन में पास करा लिया। दूसरा अनुपूरक बजट 19048 करोड़ रुपये का है।

टॅग्स :बिहारBihar BJPजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया