लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनाव: जद(यू), भाजपा, भाकपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: November 14, 2020 10:55 IST

Open in App

पटना, 14 नवंबर बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में से जद(यू), भाजपा एवं भाकपा ने दो-दो सीटों, कांग्रेस ने एक और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए पिछले महीने चुनाव हुआ था।

उन्होंने बताया कि बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की इन चार—चार सीटों के मतगणना का काम बृहस्पतिवार को शुरू हुआ था जो शुक्रवार की देर रात समाप्त हुआ।

जद (यू) के नीरज कुमार एवं देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा के एन के यादव एवं नवल किशोर यादव, भाकपा के केदरानाथ पांडेय तथा संजय कुमार सिंह और कांग्रेस के मदन मोहन झा ने अपना कब्जा बरकार रखा जबकि दरभंगा स्नातक क्षेत्र से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी के करीबी दिलीप चौधरी अपनी सीट नहीं बचा पाए और निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने उन्हें पराजित कर दिया।

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रहे नीरज के साथ देवेश एवं एन के यादव क्रमश: पटना, कोशी एवं त्रिहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों तथा नवल, मदन, संजय एवं केदरानाथ क्रमश: पटना, दरभंगा, त्रिहुत एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में थे।

कोविड-19 महामारी के कारण इन सीटों के लिए चुनाव कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। इन सीटों के लिए गत 22 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'