लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council Election 2023: पांच सीट पर 31 मार्च को चुनाव, भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2023 15:07 IST

Bihar Legislative Council Election 2023: भाजपा ने पांच सीटों में से चार के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन 13 मार्च तक किया जा सकेगा।आखिरी तारीख 16 मार्च होगी।31 मार्च को मतदान होगा।

Bihar Legislative Council Election 2023: बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन कोटे से खाली होने वाली पांच सीटों पर 31 मार्च को चुनाव होना है। आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी किये जाने के बाद नामांकन शुरू हो गया है। भाजपा ने पांच सीटों में से चार के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

इससे माना जा रहा है कि एक सीट भाजपा एनडीए के किसी सहयोगी को देगी। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार सारण स्नातक क्षेत्र से महाचंद्र प्रसाद सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह को फिर से मौका दिया गया है। जबकि कोसी निर्वाचन क्षेत्र से रंजन कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में धर्मेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अभी किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि यह सीट भाजपा अपने सहयोगी लोजपा(रामविलास) को दे सकती है।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की चार सीटों पर चुनाव की प्रकिया चल रही है। इसके साथ ही केदारनाथ पांडेय के असमय निधन के खाली हुई सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर उपचुनाव कराया जा रहा है। बता दें कि 8 मई, 2023 को जिन परिषद सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव और कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह शामिल हैं।

वहीं केदारनाथ पांडेय के निधन की वजह से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव के तहत वोट डाले जाएंगे। नामांकन 13 मार्च तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार वापसी की आखिरी तारीख 16 मार्च होगी। 31 मार्च को मतदान होगा। 5 अप्रैल को मतगणना होगी। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सभी पार्टियों के तरफ से उम्मीदवार तैयारी में जुट चुके है।

टॅग्स :बिहारBJPजेपी नड्डापटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल