बिहार: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बताया बेशर्म, कहा-आंखों में धूल झोंकने का कर रहे हैं प्रयास

By एस पी सिन्हा | Published: March 12, 2023 05:42 PM2023-03-12T17:42:44+5:302023-03-12T17:53:08+5:30

मामले में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घड़ियाली आंसू बहा कर लालू परिवार को झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, पहले आरोप लगाया, जांच एजेंसियों को सबूत दिया और अब रुई से छाती पिट कर लालू-तेजस्वी की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।

Bihar Leader Opposition Vijay Kumar Sinha told JDU national president Lalan Singh shameless lalu yadav cbi ed raid issues | बिहार: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बताया बेशर्म, कहा-आंखों में धूल झोंकने का कर रहे हैं प्रयास

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsनेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ललन सिंह को बेशर्म बताया है और कहा है कि वे लोगों के आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे है। सिन्हा ने आगे कहा है कि बिहार की जनता अब यही पुकार रही है कि यहां से गुंडाराज और भ्रस्टाचार खत्म करो।

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बेशर्म करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेशर्मी की हद है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि आपने ही 2008 में अपने नेता (अब स्व.) शरद यादव के साथ लालू प्रसाद के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा तत्कालीन पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के साथ जांच एजेंसियों को भी सौंपी थी। ऐसे में अब कार्रवाई हो रही है तो आपको बेचैनी क्यों हो रही हैं?

जांच एजेंसियों के कार्रवाई पर क्या बोले विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि लालू परिवार के यहां छापेमारी में 600 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा, ईडी की तलाशी में 1 करोड़ रुपए की बिना हिसाब-किताब की नकदी, 1900 अमेरिकी डॉलर सहित दूसरी विदेशी मुद्रा, 540 ग्राम सोने की ईंट, डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा सोने के आभूषण कौन सी सदाचार की कमाई है? 

इस पर बोलते हुए विजय सिन्हा ने आगे कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष घड़ियाली आंसू बहा कर लालू परिवार को झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, पहले आरोप लगाया, जांच एजेंसियों को सबूत दिया और अब रुई से छाती पिट कर लालू-तेजस्वी की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।  पलटीमार राजनीति का यह सबसे घटिया नमूना है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में आगे बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा है कि बिहारी जन जन की यही पुकार गुंडाराज भ्रस्टाचार खत्म करो। दरअसल, ललन सिंह ने वर्ष 2008 में रेलवे में लालू यादव के रेलमंत्री रहते भ्रष्टाचार होने की बातें की थी। 

यहां तक कि बाद के वर्षों में भी ललन सिंह कई बार इसे लेकर लालू परिवार पर आरोप लगाते रहे हैं। उनके कई पुराने वीडियो वायरल हैं जिसमें ललन सिंह कई प्रकार के आरोप लालू परिवार पर लगा रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग होने का आरोप लगाया है। ऐसे में इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने ललन सिंह को बेशर्म कहा है।
 

Web Title: Bihar Leader Opposition Vijay Kumar Sinha told JDU national president Lalan Singh shameless lalu yadav cbi ed raid issues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे