लाइव न्यूज़ :

बिहार: लालू प्रसाद यादव अभी रहेंगे सिंगापुर के अस्पताल में, बेटी रोहिणी की मिली छुट्टी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2022 18:55 IST

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वो अस्पताल से घर आ गई हैं लेकिन उनके पिता लालू यादव अब भी अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद यादव की तबीयत अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैइस बात की जानकारी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने दी, जिन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैबीते पांच दिसंबर को सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। इस कारण उन्हें कुछ दिन और सिंगापुर के अस्पताल में रहना होगा। हालांकि इस संबंध में एक अच्छी खबर यह है कि उन्हें अपनी एक किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इसकी जानकारी खुद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। सिंगापुर में लालू यादव का कुछ दिन पहले किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी ने ही किडनी डोनेट की है। रोहिणी ने आज ट्वीट करते हुए कहा है कि लालू प्रसाद अभी भी अस्पताल में हैं। उन्होंने लोगों से दुआ करने की अपील की है कि उनके पिता जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और घर आ जाएं।

रोहिणी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई, मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में है। उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई है। बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए कि पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच आ जाएं और आपके अधिकार की खातिर अपनी आवाज को बुलंद कर सकें।"

बता दें कि पांच दिसंबर को लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन किया गया था। रोहिणी की तबीयत में सुधार देखते हुए उन्हें आज यानी सोमवार को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन लालू यादव की तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं आया है। यही वजह है कि उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में ही रहना होगा।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसिंगापुरपटनाराष्ट्रीय जनता दलआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल