लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार के मंत्री को मिली धमकी, छोड़ दो JDU नहीं तो मार देंगे गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2018 20:13 IST

बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी अब मंत्री को भी खुले तौर पर धमकी देने से बाज नही आ रहे हैं। सूबे में अल्पसंख्यक व गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।

Open in App

पटना,5 जुलाई: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी अब मंत्री को भी खुले तौर पर धमकी देने से बाज नही आ रहे हैं। सूबे में अल्पसंख्यक व गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद को जदयू नहीं छोडने पर गोली मारकर हत्या किये जाने की धमकी दी गई है।जिसको लेकर खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने राजधानी पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है कि फोन नंबर ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय फोन आया उस दौरान मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद अपने सरकारी आवास पर थे। इसी दौरान उनके फोन पर दो बार कॉल किया गया। हालांकि, तीसरी बार में उन्होंने कॉल रिसीव किया। कॉल उठाते ही अपराधी ने कहा कि जदयू छोड दो नहीं तो हम तुम्हारी हत्या कर देंगे। मंत्री खुर्शीद आलम कुछ कहते इससे पहले ही अपराधी ने फोन काट दिया।

RJD Foundation Day: तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को पहनाया मुकुट, बोले- छोटे भाई को बहुत आगे बढ़ना है

धमकी के बाद मंत्री ने तुरंत कोतवाली थाने में फोन कर के मामले की जानकारी दी। बात दें कि फिरोज अहमद उर्फ खुर्शीद बिहार के मोतिहारी जिले के नौसिकटा विधानसभा इलाके से विधायक हैं। इससे पहले भी उन्हें तीन बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पिछले साल धमकी मामले में एक दिव्यांग को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल फोन कर वाले के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :आरजेडीनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम