लाइव न्यूज़ :

कुशवाहा आदतन पलटीमार हैं, जहां जाएं स्थिर रहे, ललन सिंह ने कहा-कहीं अधिक दिनों तक टिक नहीं पाते, तीन बार जदयू में आएं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2023 19:06 IST

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 2025 में कौन मुख्यमंत्री बनेगा ये तय नहीं है। हम कभी कहे हैं कि 2025 में कौन मुख्यमंत्री बनेगा?

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा पहले से ही दिल्ली और पटना की यात्रा कर रहे थे।उपेंद्र कुशवाहा कहीं टिक ही नहीं सकते हैं। आप पूरा इतिहास निकाल लीजिये।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच जारी टकराव सोमवार को एक नए मोड़ पर आ पहुंची। नीतीश पर बिहार में जंगलराज की वापसी का आरोप लगाकर जदयू छोड़ने का ऐलान करने वाले उपेंद्र कुशवाहा का दबाव काम कर गया है।

 

इसके बाद बैकफूट पर आये जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 2025 में कौन मुख्यमंत्री बनेगा ये तय नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कभी कहें है कि 2025 में कौन मुख्यमंत्री बनेगा? जब समय आयेगा तब देखेंगे। वैसे ललन सिंह ने ये भी कहा कि उपेंद्र कुशवाहा आदतन पलटीमार हैं। उनके जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के व्यक्तित्व में सबसे बड़ी खामी उनकी अति महत्वाकांक्षा है, जिसके कारण वो कहीं अधिक दिनों तक टिक नहीं पाते। उन्होंने कहा कि हम उनको शुभकामना देते हैं और एक खास सलाह भी देते हुए बताया कि अब वो जहां भी गये हैं, वहां स्थिर हो कर रहें।

ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पहले से ही दिल्ली और पटना की यात्रा कर रहे थे। वे किनके संपर्क में थे, ये हमें मालूम चल गया था। उनके कुनबे के लोगों ने ही हम लोगों को आकर बताया था कि उपेंद्र कुशवाहा कहां जाने के चक्कर में हैं। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कहीं टिक ही नहीं सकते हैं। आप पूरा इतिहास निकाल लीजिये।

जब से विधायक बने तब से लेकर आज तक का। वे अति महत्वाकांक्षी हैं। ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जब जदयू में शामिल होने आये थे तो मैंने नीतीश कुमार से कहा था कि इनसे पूछ लीजिये कि कितने दिन पार्टी में रहेंगे? तब उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि अब जीना यहीं है, मरना यहीं है। मुझे कुछ नहीं चाहिये। मैं थक गया हूं। तो पार्टी ने थके हुए आदमी को विश्राम करने के लिए पद दिया था।

ललन सिंह ने कहा कि आज वे जंगलराज की बात कर रहे हैं। उनसे पूछिये कि जब उन्होंने खुद राजद के साथ गठबंधन किया था तो जंगलराज नहीं आया था? उपेंद्र कुशवाहा खुद गये थे तेजस्वी यादव से मिलने के लिए। अरवल के सर्किट हाउस में वे जाकर तेजस्वी यादव से मिले थे।

ललन सिंह ने कहा कि हमलोगों को मालूम हुआ था कि उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव से कहा था कि मुझे मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना दीजिये। जब तेजस्वी ने मना कर दिया तो जंगलराज की बात आ गई। ललन सिंह ने कहा कि जदयू न तो कमजोर हुई है ना जदयू पर कोई संकट है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जदयू का किसी पार्टी के साथ कोई विलय नहीं होने जा रहा है।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारRajiv Ranjan Singhबिहारपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?