लाइव न्यूज़ :

बिहारः जदयू से निकाले गए अजय आलोक, अनिल कुमार, विपिन यादव और जितेंद्र नीरज, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के नजदीकी के कारण एक्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2022 17:03 IST

जदयू ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी के महासचिव अनिल कुमार, विपिन यादव, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. अजय आलोक और भंग समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र नीरज पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के कार्यक्रमों में सक्रिय थे.राज्यसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को टिकट नहीं दिया.चारों नेताओं पर हुई कार्रवाई भी उसी के अनुरूप बताया जा रहा है.

पटनाः बिहार में सत्ताधारी दल जदयू में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. अब केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के करीबियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाने लगा है. पार्टी ने संगठन का कामकाज देख रहे अपने चार पदाधिकारियों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है.

इनमें पार्टी के दो महासचिव, एक प्रदेश प्रवक्ता और एक भंग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि निलंबित किए गए चारो नेता केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के करीबी हैं. हाल ही में जदयू ने राज्यसभा चुनाव में आरसीपी को टिकट नहीं दिया. साथ ही कई लोगों को पार्टी में किनारे लगाया गया जो आरसीपी के करीबी बताए जाते हैं.

अब इन चारों नेताओं पर हुई कार्रवाई भी उसी के अनुरूप बताया जा रहा है. हालांकि जदयू ने निलंबन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई कार्रवाई बताया है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने के आरोप में इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

जदयू ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी के महासचिव अनिल कुमार, विपिन यादव, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. अजय आलोक और भंग समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र नीरज पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है. उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी लगातार अनुशासन भंग कर रहे थे. इसलिए उन पर कार्रवाई की गई है.

उन्होंने कहा कि कुछ जिलों से कई पदाधिकारियों की शिकायत मिल रही थी, वैसे लोगों पर कार्रवाई की गई है ताकि पार्टी में अनुशासन बनी रहे. बताया जाता है कि अनिल कुमार और विपिन कुमार काफी दिनों से जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के कार्यक्रमों में सक्रिय थे.

वहीं, डा. अजय आलोक ने भी पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के समय प्रत्याशी के चयन को लेकर सार्वजनिक रूप से वक्तव्य दिया था. उल्लेखनीय है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और आरसीपी सिंह के बीच रिश्ते तल्ख होने की बात जगजाहिर है.

भले ही दोनों नेता इससे इनकार करें, लेकिन पार्टी के सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच तनाव के कारण ही अब ललन सिंह की ओर से आरसीपी खेमे के नेताओं को पार्टी से किनारे लगाया जा रहा है. बता दें कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में जदयू ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को टिकट नहीं दिया. जिसके बाद माना जा रहा था कि जदयू में गुटबाजी तेज हो गई है.

ललन सिंह और आरसीपी सिंह के समर्थकों को उमेश कुशवाहा ने चेतावनी भी दी थी. वहीं अजय आलोक ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के गहरे संबंधों का जिक्र करते हुए कहा था कि शिल्पकार अपनी मूर्ति कभी नहीं तोड़ते हैं.

साथ ही उन्‍होंने आरसीपी का नाम लेते हुए कहा था कि उनका अहम योगदान हमेशा रहेगा. मुख्‍य प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया में देते हुए उसे निजी विचार बताया था. साथ ही सलाह नहीं देने की नसीहत भी दी थी.

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं