लाइव न्यूज़ :

जदयू संसदीय बोर्ड का कोई भी अध्यक्ष नहीं, उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ विधान पार्षद हैं, ललन सिंह ने कहा-किसके शह पर बोल रहे हैं, सब जानते...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2023 18:17 IST

बिहारः ललन सिंह ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि उपेंद्र कुशवाहा किसके शह पर बोल रहे हैं, वो सब जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ विधान पार्षद हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रवैये पर बड़ा सवाल किया है।19-20 फरवरी को राज्य भर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है।

पटनाः जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ खोले गये मोर्चे के बाद पार्टी में घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसबीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ विधान पार्षद हैं।

 

वे जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सोमवार को कहा कि इस समय में जदयू संसदीय बोर्ड का कोई भी अध्यक्ष नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में पूरा इज्जत मिल रहा है। ललन सिंह ने कहा कि पार्टी में सिर्फ जदयू अध्यक्ष का चुनाव हुआ है और वो मैं हूं।

ललन सिंह ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि उपेंद्र कुशवाहा किसके शह पर बोल रहे हैं, वो सब जानते हैं। साथ ही उन्होंने कुशवाहा के आरोप पर कहा कि उनको पार्टी ने काफी इज्जत दी, लेकिन इसके बावजूद वे क्या कर रहे हैं, यह किसी से छिपी नहीं है यह बात सब जानते हैं। ललन सिंह ने साफ किया है कि जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से वे खुद ही हटे हुए हैं।

अभी जेडीयू संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई नहीं है। अभी जो चुनाव हुआ है, उसके बाद कोई गठन नहीं हुआ है। केंद्रीय पदाधिकारी की सूची भी अभी जारी नहीं की गई है। जब तक हम पदाधिकारी नहीं बनाते तब तक अभी कोई पदाधिकारी नहीं है। इसलिए उपेंद्र कुशवाहा के अब राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने की कोई बात नहीं है। उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में अंदरूनी घमासान मचा हुआ है। पार्टी के दो बड़े नेता ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा आमने-सामने आ गए हैं। जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को एक बार फिर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा था। उन्होंने एक पत्र जारी कर जदयू की कमजोर होती स्थिति और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रवैये पर बड़ा सवाल किया है।

19-20 फरवरी को राज्य भर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। जिस पर ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को जवाब देते हुए कहा कि सब मनगढ़ंत बातें हैं। जिसके बाद एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये कोई मनगढंत कहानी नहीं है। उपेन्द्र कुशवाहा पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने नीतीश कुमार और ललन सिंह पर निशाना भी साधा है। उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल किया था कि नीतीश कुमार ने राजद से कौन से डील की है यह सार्वजनिक करें। उन्होंने जदयू के कमजोर होने की बात कही है। इन सबके बीच अब जदयू में उनके गिने चुने दिन शेष होने की बात कही जा रही है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहाRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील