लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना संक्रमण पर जदयू-भाजपा में रार, नाइट कर्फ्यू पर बीजेपी नेता ने सरकार पर लगाए आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2021 20:25 IST

बिहार में हर दिन कोरोना संक्रमण के तोड़ते रिकॉर्ड के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों कई सारी बंदिशों के साथ नाइट कर्फ्यू का एलान किया था.

Open in App
ठळक मुद्देनाइट कर्फ्यू लागू होने से कोरोना के केस तो कम नहीं हुए लेकिन सियासत जरूर होने लगी.डॉ संजय जयसवाल में नाइट कर्फ्यू के मसले पर नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुनाई थी.जदयू नेता व विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा ने डॉ संजय जायसवाल को नसीहत दे डाली है. 

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण की विस्‍फोटक होती जा रही स्थिति के बीच अब सियासत भी गर्माने लगी है. विपक्ष तो विपक्ष है, अब सत्तापक्ष भी आपस में फरिया लेने के मूड में आ गये हैं.

 

 

राज्य में हर दिन कोरोना संक्रमण के तोड़ते रिकॉर्ड के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों कई सारी बंदिशों के साथ नाइट कर्फ्यू का एलान किया था. राज्य में रात नौ बजे के बाद नाइट कर्फ्यू लागू होने से कोरोना के केस तो कम नहीं हुए लेकिन सियासत जरूर होने लगी.

पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल में नाइट कर्फ्यू के मसले पर नीतीश कुमार को खरी-खोटी सुनाई थी और अब जदयू नेता व विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा ने डॉ संजय जायसवाल को नसीहत दे डाली है. उपेंद्र कुशवाहा ने डॉ संजय जायसवाल के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि फिलहाल राजनीतिक बयानबाजी का वक्त नहीं है.

उन्होंने सीधे-सीधे इसके लिए डॉ संजय जयसवाल को चोट किया है. उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा की तरफ से नाइट कर्फ्यू को लेकर उठाई गई सवालों से जुड़ी खबर को ताजा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है. "जयसवाल जी, अभी राजनीतिक बयानबाजी का वक्त नहीं है."

दरअसल, बीते दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पोस्ट में लिखा था- 'मैं कोई विशेषज्ञ तो नहीं हूं फिर भी सभी अच्छे निर्णयों में से इस एक निर्णय को समझने में असमर्थ हूं कि रात का कर्फ्यू लगाने से कोरोना वायरस का प्रसार कैसे बंद होगा? अगर कोरोना वायरस के प्रसार को वाकई रोकना है तो हमें हर हालत में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक की बंदी करनी होगी.

घरों में बंद इन 62 घंटों में लोगों को अपनी बीमारी का पता चल सकेगा और उनके बाहर नहीं निकलने के कारण बीमारी के प्रसार को रोकने में कुछ मदद अवशय मिलेगी." यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले उपेंद्र कुशवाहा पाला बदलकर महागठबंधन में चले गए थे. लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद हाल ही में उनकी पार्टी का जदयू में विलय हो गया. अभी वह जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और विधान परिषद में सदस्य मनोनीत किये जा चुके हैं.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील