लाइव न्यूज़ :

बिहार जनता दरबारः सीएम आदेश भी नहीं मान रहे हैं अधिकारी, शिकायत को लेकर फरियादी बार-बार नीतीश कुमार के पास आने को मजबूर, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2023 21:12 IST

Bihar Janata Darbar: मुख्यमंत्री ने अधिकारी से कहा कि अरे भाई मुंगेर से आई हुई हैं विनीता देवी। 16 अगस्त 2021 को भी जनता दरबार में आई थी। ऊर्जा विभाग में कार्यरत इनके पति की मौत हो गई थी। अनुकंपा नियुक्ति अब तक नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली बिल को लेकर बुजुर्ग ने रोते हुए फरियाद लगाई।पश्चिम चंपारण से बुजुर्ग हारुन मियां अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।हारुन मियां का दर्द उनकी आंखों से बहने लगा।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का हल नहीं निकल पा रहा है। जनता दरबार में यह खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आये लोगों की फरियाद पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक ही शिकायत को लेकर फरियादी बार-बार नीतीश कुमार के पास आने को मजबूर हैं।

 

जनता दरबार में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अधिकारी शिकायत का निबटारा नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के मनमानेपन से परेशान दिखे। इस दौरान कई शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सीधे बात कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में मुख्यमंत्री के समक्ष एक महिला ने जनता दरबार की हकीकत को सामने ला दिया।

महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके पति ऊर्जा विभाग में काम करते थे। 2021 में उनका निधन हो गया। अनुकंपा पर नौकरी की मांग को लेकर अगस्त 2021 में भी आपके पास आए थे। अबतक अनुकंपा पर नौकरी नहीं दी गई है। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री भौंचक रह गए। उन्होंने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव को फोन लगाया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारी से कहा,''अरे भाई मुंगेर से आई हुई हैं विनीता देवी। 16 अगस्त 2021 को भी जनता दरबार में आई थी। ऊर्जा विभाग में कार्यरत इनके पति की मौत हो गई थी। अनुकंपा पर नियुक्ति अब तक नहीं हुई है। उस समय जब आई थी तो कह दिया गया था कि नौकरी दे देना है। बताइए पिछले साल भी आई, इसके बाद भी नहीं मिला है, फिर से आई हैं। देख लीजिए, काहे नहीं मिल रहा है?

आप देख लीजिए, उसमें नहीं होता है तो ठीक नहीं है। वह भी देख लीजिएगा। वहीं मनमाने बिजली बिल को लेकर एक बुजुर्ग ने रोते हुए फरियाद लगाई। पश्चिम चंपारण से बुजुर्ग हारुन मियां अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने जैसे ही पूछा कि क्या हुआ? ये सुनते ही हारुण मियां का दर्द उनकी आंखों से बहने लगा।

बुजुर्ग फरियादी फूट-फूटकर रोने लगे लेकिन कुछ नहीं कहा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने काफी देर तक फरियादी द्वारा दिए गए बिजली बिल को देखा। बिजली बिल देखने के बाद मुख्यमंत्री सारा माजरा समझ गए। उन्होंने हारुन मियां से पूछा कि ये बिल आपके घर का है? क्या काम करते हैं कि इतना बिल आया है? फरियादी की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ऊर्जा विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि एक डेढ़ साल में बिजली बिल भेजता है तो ये कहां से बिल देंगे? एक घर में 42 हजार और 53 हजार का बिल आने के क्या मतलब है? इसके साथ ही मनमाने बिजली बिल को लेकर कई फरियादियों ने शिकायत की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बिल में गड़बड़ी दूर करने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया