लाइव न्यूज़ :

बिहार के भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, चार बैंड-बाजे वालों की मौके पर मौत, 9 घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2021 13:58 IST

बिहार के भोजपुर जिले में ये घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार वैन ने सड़क के किनारे खड़ ट्रक में टक्कर मार दी। 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुर जिले के चरपोखरी थाना के तहत महावीरगंज के पास हुई घटनाबारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे बैंड-बाजे वाले सड़क हादसे का शिकार

पटना: बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना अंतर्गत महावीरगंज के पास गुरुवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने सड़क किनारे खडे ट्रक में जबर्दस्त टक्कर मार दी. 

प्रप्त जानकारी के अनुसार पिकअप पर सवार सभी लोग चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटौर गांव से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. यह सभी बैंड बाजा वाले थे, जो बारात निपटा कर वापस लौट रहे थे. 

इस दौरान अनियंत्रित होकर वाहन खडे ट्रक में टकरा गया, जिससे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 9 लोग बुरी तरह से घायल हैं. 

इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. 

इस हादसे में पिकअप वैन के चालक की गलती मानी जा रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गये और वहां पहुंचे. पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

टॅग्स :बिहार समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!