लाइव न्यूज़ :

Bihar Hooch Tragedy: 200 से ज्यादा लोगों की मौत, चिराग ने कहा-पोस्टमार्टम किए बिना अंतिम संस्कार, सीएम की खामोशी और भ्रष्ट अधिकारियों को समर्थन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2022 19:18 IST

Bihar Hooch Tragedy: छपरा शराब त्रासदी पर चिराग पासवान ने कहा कि शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल है। मैं पिछले 4 साल से यह कह रहा हूं। 2016 में मैंने नीतीश कुमार को इस कानून का समर्थन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शराबबंदी कानून के तहत सिर्फ गरीब लोगों को ही जेल में बंद किया गया है।सीमावर्ती इलाकों से आयात करने वाले किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है और यह बात सभी जानते हैं।

Bihar Hooch Tragedy: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया। छपरा जहरीली त्रासदी पर कुमार की 'जो पीएगा, वो मरेगा' टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की। पासवान ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की।

चिराग पासवान ने कहा कि 200 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है। सच दबाया जा रहा है। पोस्टमार्टम किए बिना अंतिम संस्कार करवाया गया। परिवार पर दवाब डालाते हुए बोला जा रहा है कि मत बोलो कि शराब से मृत्यु हुई है नहीं तो जेल भेज देंगे। सीएम नीतीश कुमार की खामोशी भ्रष्ट अधिकारियों को समर्थन है। 

छपरा शराब त्रासदी पर पासवान ने कहा कि शराबबंदी कानून (बिहार में) पूरी तरह से फेल है। मैं पिछले 4 साल से यह कह रहा हूं। 2016 में मैंने उनके (नीतीश) इस कानून का समर्थन किया था। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत सिर्फ गरीब लोगों को ही जेल में बंद किया गया है।

लेकिन आज तक अवैध शराब बनाने वाले गिरोह या सीमावर्ती इलाकों से आयात करने वाले किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सीएम मानने को तैयार नहीं हैं। शराब ऐसे बिक रही है, लेकिन हकीकत यह है कि बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है और यह बात सभी जानते हैं।

छपरा में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत पर लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने कहा कि मैं इसे मौत भी नहीं कहूंगा, मैं इसे हत्या कहता हूं। क्योंकि किसी को जहर देकर मारने को हत्या कहते हैं। इसके बाद भी कई मौतें, सीएम इसकी समीक्षा करने को तैयार नहीं हैं और न ही इसे सुनने को तैयार हैं।

 

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो