लाइव न्यूज़ :

बिहार में विलुप्त होने के कगार पर हैं बगुले, खेती और पर्यावरण के लिए हैं अशुभ संकेत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2021 17:30 IST

खेतों में जिस प्रकार से किटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है, इस कारण जहां कल तक बगुले अपने भोजन की तलाश में आते थे, वहां अब बगुले नजर नहीं आ रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्दे बगुलों के आने से किसानों व पर्यावरण को फायदा होता था. गिद्ध के बाद अब बगुले भी लोगों की आंखों से ओझल होते जा रहे हैं.बगुले के बीट से पेड़ के सूखने का खतरा रहता था.

पटनाः बिहार में बगुले विलुप्त होने के कगार पर हैं. खेतों में अब बगुले नजर नहीं आते हैं. एक समय था जब खेत व तालाबों के किनारे बगुले झुंड में नजर आते थे. अब बिरले ही कहीं नजर आते हैं.

 

 

जिस तेजी से आबादी बढ़ी है और खेतों में जिस प्रकार से किटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है, इस कारण जहां कल तक बगुले अपने भोजन की तलाश में आते थे, वहां अब बगुले नजर नहीं आ रहे हैं. जानाकरों के अनुसार बगुलों के आने से किसानों व पर्यावरण को फायदा होता था. लेकिन अब बगुले न के बराबर आ रहे हैं.

हाल यह है कि गिद्ध के बाद अब बगुले भी लोगों की आंखों से ओझल होते जा रहे हैं, जबकि ये पहले झुंड में दिखाई देते थे. एक जमाने में कहावत थी कि "गये पेड़ जो बगुला बैठे." अर्थात बगुले के बीट से पेड़ के सूखने का खतरा रहता था, लेकिन यही बगुला खेत, तालाब व कम पानी के अंदर से कीड़ा का सफाया भी करते थे.

जिससे पर्यावरण की रक्षा होती थी. लेकिन अब फसलों में अंधाधुंध कीटनाशकों के प्रयोग ने बगुले को विलुप्त होने के कगार पर पहुंचा दिया है. इसके अलावा कई लोग ऐसे भी हैं, जो शिकार कर इसका मांस खाते हैं. किसानों का कहना है कि बगुले की कमी भविष्य के लिए खतरा है.

कारण कि खेत की जुताई से लेकर कटाई तक बगुला किसान का सहयोगी रहा है. जुताई के समय बगुले के झुंड हल के पीछे-पीछे दिन भर चलते थे व खेत के अंदर से निकलने वाले एक-एक कीट को चुनकर खा जाते थे. वहीं, पटवन के दौरान बगुला कीट को खाता था.

कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि बगुले किसानों के अच्छे दोस्त हैं. फसलों की सुरक्षा करते हैं. फसलों में हानिकारक कीडे़ लगते हैं, जिसे बगुला चुनकर खाते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को इन पक्षियों को बचाने की योजना बनानी चाहिए. अगर पक्षियों को विलुप्त होने से नही बचाया गया तो भविष्य में फसलों के लिए भारी नुकसानदेह साबित होगा. केवल कीटनाशकों के सहारे फसलों को नही बचाया जा सकता है.

टॅग्स :बिहारपटनाFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू