लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार साबित कर दें, अपना इस्तीफा देने को तैयार हूं?, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आरोप से आहत आईएएस देवेश सेहरा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2025 17:01 IST

मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि कैसे विद्यालय के भवन निर्माण से लेकर बच्चों को मिलने वाले खाने में गड़बड़ी की जा रही है और इसके केंद्र में बिहार के समाज कल्याण विभाग के सचिव हैं, जिन्हें मोटा कमीशन पहुंचाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरा काम बोलता है, मुझे किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।मेरे काम पर उंगली उठाई तो मैं अपना इस्तीफा देने को तैयार हूं।नौ इंच की जगह तीन फीट पर रॉड लगाया जा रहा है।

पटनाः केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा बिहार के पंचायती राज के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के प्रधान सचिव देवेश सेहरा के खिलाफ कमीशनखोरी का आरोप लगाया है। देवेश सेहरा महाराष्ट्र के निवासी हैं और बिहार कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वहीं  जीतन राम मांझी के द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद देवेश सेहरा आहत हुए हैं। मांझी के आरोपों से आहत देवेश सेहरा ने पलटवार करते हुए उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह दस साल मंत्री रहे हैं। उन्होंने क्या काम  किया यह बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह दोनों खुद दस साल मंत्री रहे हैं। उनके समय में क्या काम हुआ और मेरे समय में क्या काम हो रहा है। यह किसी से छिपा नहीं हैं। मेरा काम बोलता है, मुझे किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

बिहार की जनता में किसी एक ने भी मेरे काम पर उंगली उठाई तो मैं अपना इस्तीफा देने को तैयार हूं। दरअसल, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि कैसे विद्यालय के भवन निर्माण से लेकर बच्चों को मिलने वाले खाने में गड़बड़ी की जा रही है और इसके केंद्र में बिहार के समाज कल्याण विभाग के सचिव हैं, जिन्हें मोटा कमीशन पहुंचाया जाता है।

मांझी ने अपने लोकसभा क्षेत्र में त्रिलोकी चक में बन रहे आवासीय विद्यालय क संबंध में कहा कि यह घटिया स्तर का बनाया जा रहा है। यहां नौ इंच की जगह तीन फीट पर रॉड लगाया जा रहा है। निर्माण अगर ऐसे ही हुआ तो चार साल में यह भवन गिर जाएगा। हमारे प्रतिनिधि ने इसकी जांच के लिए लिखा, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्हें बच्चों के मरने का इंतजार है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के प्रधान सचिव पटना में चार साल से बैठे हैं, जहां से वह सिर्फ कलम चलाते हैं। उन्हें फुर्सत नहीं है, यह सब देखने का। मेरा कहना है कि सेहरा साहब सिर्फ कुर्सी पर बैठे नहीं रहिए। पूरी तरह से कमीशन का खेल चल रहा है, जिसमें उनका भी हिस्सा होगा।

जब से वह विभाग के सचिव बने है, तब से भ्रष्टाचार का मामला बढ़ा है। बाराचट्टी में मनफड़ में भी बड़ी गड़बड़ी की जा रही है। यहां बने आवासीय विद्यालय में मास्टर जाते नहीं है। 500 बच्चों क्षमता वाले विद्यालय में सिर्फ 100 छात्र हैं, जबकि 400 लोगों का फर्जी हाजिरी बनाकर उनके खाने का पैसा हड़पा जा रहा है। ऐसी स्थिति मटिहानीग गोपालगंज, भागलपुर में भी है।

जिसके कमीशन का सारा पैसा देवेश सेहरा को जाता है। वह पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बता दें कि देवेश सेहरा की छवि बिहार में एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में रही है। वह जिस विभाग में भी रहे हैं, उसमें कई उल्लेखनीय काम करवाए हैं। बावजूद इसके जीतन राम मांझी के द्वारा आरोप लगाए जाने से वह काफी आहत हुए हैं।

टॅग्स :जीतन राम मांझीIASबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम