लाइव न्यूज़ :

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा-मैं राजभवन में मस्ती करने नहीं आया

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2023 16:24 IST

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है कि उनसे पिछले एक महीने में करीब 400 लोग मिले हैं। इनमें से ज्यादातर ने प्रदेश की शिक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की है।

Open in App

पटना: बिहार के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है कि बिहार का राज्यपाल बनकर आए मुझे एक महीना हो चुका है। मैं राजभवन में मस्ती करने नहीं आया। मैं चाहूं तो राजभवन के प्राकृतिक सौंदर्य और शानदार लॉन में आराम कर सकता हूं। राजभवन में स्वीमिंग पुल भी बन रहा है। मैं तैरना भी सीखूंगा। मगर मैं यहां इन सभ काम के लिए नहीं आया हूं।

सीनेट की बैठक में उन्होंने कहा कि ये सब काम मैं अपने घर में भी कर सकता था। मुझे आपके साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में कुछ करना है और मैं अकेला कुछ नहीं कर सकता। ये कार्य हमें मिलकर करना है। राज्यपाल ने कहा कि एक महीने में करीब 400 लोग मुझसे मिले हैं। मैं चाहता हूं कि लोग आकर मुझसे मिलें और अपनी शिकायत हमें बताएं। एक महीने के दौरान मिलने वाले लोगों में से 90 प्रतिशत लोग ने प्रदेश की शिक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की है। मुझे लोगों ने शिक्षा के कई उदाहरण दिए हैं और अपनी बातें रखी। आज तक जो भी हुआ उसे भूल जाइये। आज से हम नयी पहल करेंगे और नया कदम उठाएंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य की शिक्षा के बारे में कोई और नहीं इसके लिए मैं जिम्मेवार हूं। पीछे जो भी हुआ उसे छोड़ दीजिए। आने वाली पीढ़ी मुझसे सवाल करेगी। जब आप बिहार के राज्यपाल थे तो आपने क्या किया? उन बच्चों की कोई गलती नहीं जो 12 वीं पास करने के बाद पढ़ाई के लिए दिल्ली-मुंबई और चेन्नई जाते हैं। हमारी शिक्षा व्यवस्था को देखकर अभिभावक भी चिंतित हैं। इसके लिए कौन जिम्मेवार है? हमें मिलकर इसकी जिम्मेवारी उठानी चाहिए।

टॅग्स :बिहार समाचारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील