लाइव न्यूज़ :

कोर्ट परिसर में खून की उल्टियां कर रहा था पेशकार, प्रोटोकॉल तोड़कर जिला जज ने पहुंचाया अस्पताल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2018 20:38 IST

गोपालगंज कोर्ट के अधिवक्ताओं के मुताबिक इस तरह का यह पहला मामला है जब जिला जज ने अपने मातहत किसी कर्मी की इस तरह मदद करवा कर उसकी जान बचाई।

Open in App

पटना, 27 जूनः बिहार में एक जज ने कानूनी अधिकारों की काम निबटाने के साथ हीं मानवता की अनोखी मिसाल पेश की। मामला गोपालगंज से जुडा है जहां के जिला जज ने कोर्ट परिसर में बीमार पडे अपने एक कर्मचारी का मौके पर पहुचंकर न सिर्फ हाल जाना बल्कि समय रहते उसे अपनी सरकारी गाडी से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जज की इस तत्परता से खून की उल्टी कर रहे बीमार पेशकार की हालत अब खतरे से बाहर है। 

दरअसल बुधवार को जिला जज शैलेन्द्र कुमार रोज की तरह अपने चैम्बर में बैठकर न्यायिक कार्य कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एसीजीएम 13 की कोर्ट में तैनात पेशकार पवन कुमार अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए हैं और उन्हें खून की उल्टियां हो रही हैं। पेशकार की गंभीर हालत होने के बाद भी कोई अधिवक्ता या अन्य कोर्ट कर्मी उन्हें अस्पताल में ले जाने की जहमत नहीं उठा रहा था।

इसकी सूचना मिलते ही जिला जज ने प्रोटोकॉल तोडकर न सिर्फ बीमार पडे पेशकार को देखने के लिए मौके पर पहुंचे बल्कि उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेशकार पवन कुमार को अपनी गाडी से सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कैप्टन एसके झा ने बताया कि जिला जज एक बीमार कर्मी को खुद लेकर आए थे। मरीज को खून की उल्टी हो रही थी। जिला जज यहां मरीज के पास काफी देर तक बैठे रहे।

जब मरीज की हालत बेहतर होने लगी तब वे वापस कोर्ट लौटे। वहीं गोपालगंज कोर्ट के अधिवक्ताओं के मुताबिक इस तरह का यह पहला मामला है जब जिला जज ने अपने मातहत किसी कर्मी की इस तरह मदद करवा कर उसकी जान बचाई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी