लाइव न्यूज़ :

बिहार: गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, हिंदुओं को परेशान करने का लगाया आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2022 17:14 IST

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में पुलिस जिस तरह हिंदुओं को परेशान कर रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय में एक विशेष समाज की भीड़ ने हिंदू युवक पर हमला किए जाने का उठाया मुद्दाइस मामले को उन्होंने कश्मीर और पलायन से जोड़ते हुए इंसाफ की मांग की

पटना:बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में टकराव की स्थिती कभी-कभी खुलकर बाहर आ ही जा रही है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया है। बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार के शासन में हिंदुओं को परेशान किया जा रहा है।

दरअसल, बेगूसराय जिले के रजवाड़ा में एक विशेष समाज की भीड़ ने हिंदू युवक पर हमला किया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद मामले में उस गुट के पक्ष में गिरिराज सिंह खुलकर उतरे हैं, जिसके कई लोग मारपीट में जख्मी हुए हैं। शुक्रवार को दो पक्षों की झडप के दौरान एक पक्ष के कई लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष को बेरहमी से पीटा था। 

इस मामले को उन्होंने कश्मीर और पलायन से जोड़ते हुए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में पुलिस जिस तरह हिंदुओं को परेशान कर रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गिरिराज सिंह ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही साथ नीतीश कुमार को भी इस मामले में गंभीरता से पहल करने की अपील की है। 

उन्होंने कहा कि आरोपित कहां से तलवार और राइफल लेकर आए और पुलिस वहीं पर थी। इसकी जांच होनी चाहिए कि कौन इसका साजिशकर्ता है? केवल ये ना कहें कि बैठा कर रखा। मुझे न्याय चाहिए कि हिंदू जाएं तो कहां जाएं? कश्मीर की घटना मैं याद नहीं दिलाना चाहता हूं। अब बेगूसराय से कहां जाएं? जब से मैंने ये सुना है, मेरी नींद हराम हो गई है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से इससे पूरे मामले का विरोध जताएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेगूसराय में पुलिस एकतरफा कार्रवाई करते हुए हिंदू परिवारों को ही प्रताड़ित कर रही है। उनके घरों में घुसकर परिवार को परेशान किया जा रहा है और पुलिस सीसीटीवी का डीवीआर निकाल कर भी ले गई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग भी इस घटना में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मैं इंसाफ की भीख मांगने आया हूं और इंसाफ नहीं मिला और लीपापोती हुआ तो अहिंसात्मक कार्रवाई करते हुए मैं कोई भी कदम उठा सकता हूं। गिरिराज सिंह ने कहा कि हम वोट बैंक नहीं हैं। हिंदूओं का कोई वोट बैंक नहीं है इसलिए इसका कोई माई-बाप नहीं है। वोट बैंक की राजनीति करते-करते समाजिक समरसता टूटती जा रही है और शांति भंग हो रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान पर बैठे हुए उस गरीब का कोई कसूर नहीं था जिसे लहूलूहान कर दिया गया। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन में हिंदू परिवारों को न्याय नहीं दिला पाता है तो वह बेगूसराय में गांव-गांव घूमकर लोगों से मदद के लिए भीख मांगेंगे। उन्होंने कहा कि अगर बेगूसराय के राजौरा में हिंदू सुरक्षित नहीं है तो वह कहां जाएगा? 

गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग बंटवारे के वक्त पाकिस्तान गये उन हिंदुओं के साथ क्या हुआ सबको पता है। बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। ऐसे में अगर देश के अंदर ही हिंदू सुरक्षित नहीं है तो फिर क्या कहा जा सकता है।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम