बिहार: नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने खोला मोर्चा, दिल्ली में सीएम को लेकर कर सकते हैं कई खुलासे

By एस पी सिन्हा | Published: November 1, 2022 05:42 PM2022-11-01T17:42:46+5:302022-11-01T17:44:10+5:30

केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां भी सुधाकर सिंह के निशाने पर होंगी। इस दौरान केंद्र सरकार की तरफ से लाए जाने वाली नई पॉलिसी के विरोध में भी वह अपनी बात रख सकते हैं।

Bihar Former Agriculture Minister Sudhakar Singh opened a front against Nitish Kumar can make many revelations about CM in Delhi | बिहार: नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने खोला मोर्चा, दिल्ली में सीएम को लेकर कर सकते हैं कई खुलासे

बिहार: नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने खोला मोर्चा, दिल्ली में सीएम को लेकर कर सकते हैं कई खुलासे

Highlightsबताया जा रहा है सुधाकर सिंह 3 नवंबर को दिल्ली में नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ा ऐलान करेंगे।किसानों के हित में कई सवालों को उठाते हुए नीतीश कुमार की हकीकत भी बताएंगे।चर्चा है कि सुधाकर सिंह दिल्ली में ही नीतीश कुमार का पोल खोलेंगे।

पटना: बिहार में कृषि मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुधाकर सिंह अब बड़े लड़ाई की तैयारी में हैं। सुधाकर सिंह ने कृषि मंत्री रहते हुए विभाग में जारी भ्रष्टाचार को लेकर खुले मंच से अधिकारियों को चोर कह डाला था। इसके बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया था। सुधाकर सिंह को इस्तीफा दिये हुए अब करीब एक महीना पूरा होने को है। 

ऐसे में अब उन्होंने नीतीश के खिलाफ आगे की लड़ाई दिल्ली में लड़ने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है सुधाकर सिंह 3 नवंबर को दिल्ली में नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ा ऐलान करेंगे। किसानों के हित में कई सवालों को उठाते हुए नीतीश कुमार की हकीकत भी बताएंगे। चर्चा है कि सुधाकर सिंह दिल्ली में ही नीतीश कुमार का पोल खोलेंगे। 

इसके साथ ही सरकार की तरफ से किसान विरोधी नीति अपनाए जाने को लेकर अपनी बात रखेंगे। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां भी सुधाकर सिंह के निशाने पर होंगी। इस दौरान केंद्र सरकार की तरफ से लाए जाने वाली नई पॉलिसी के विरोध में भी वह अपनी बात रख सकते हैं। लेकिन नीतीश कुमार बिहार में किसानों को लेकर जो रवैया अपनाए हुए हैं उस पर सुधाकर सिंह का बड़ा हमला होगा। 

उल्लेखनीय है कि किसानों के सवाल पर किसान नेता राकेश सिंह टिकैत ने सुधाकर सिंह का समर्थन किया था। बिहार में कृषि मंडी चालू किए जाने को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भी लिखा था। सुधाकर सिंह पिछले 20 दिनों से यात्रा पर हैं और लगातार अपनी मुहिम में लगे हुए हैं। चर्चा है कि सुधाकर सिंह किसी भी हाल में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते चैन से बैठने देने को तैयार नहीं है। 

नीतीश कुमार ने जिस तरह उनके ऊपर इस्तीफे का दबाव बनाया उसे लेकर भी वह रणनीतिक तौर पर जवाब देने की लगातार तैयारी कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें सुधाकर सिंह के नये विस्फोट पर टिकी है।

Web Title: Bihar Former Agriculture Minister Sudhakar Singh opened a front against Nitish Kumar can make many revelations about CM in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे