लाइव न्यूज़ :

बिहार में बारिश-बाढ़ का कहर, नीतीश कुमार ने मांगी एयरफोर्स से मदद, अब तक 29 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 09:07 IST

बिहार सहित देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अब तक राज्य में बारिश के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App

बिहार में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हुई है। राजधानी पटना के लगभग सभी क्षेत्रों में पानी भर गया है और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, नीतीश सरकार ने अब भारतीय वायु सेना से मदद मांगी है। उन्होंने वायु सेना से दो हेलीकॉप्टरों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाना, दवाईयां और लिफ्टिंग के लिए कहा है। 

बता दें कि बिहार सहित देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है, जहां पिछले 48 घंटों में कम से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अब तक राज्य में बारिश के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जबकि बड़े पैमाने पर कई क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं, जिससे रेल यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूलों के संचालन प्रभावित हुआ हैं और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

पिछले चार दिनों में देश भर में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिनमें सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की वापसी में और अधिक देरी हो सकती है। 

टॅग्स :बिहारबाढ़नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया