बिहार में बाढ़ की विभिषिका, जल संसाधन मंत्री संजय झा ने केन्द्र को बताया जिम्मेवार, हाई डैम को लेकर पीएम मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री से नहीं की बात

By एस पी सिन्हा | Published: June 3, 2023 04:41 PM2023-06-03T16:41:17+5:302023-06-03T16:42:18+5:30

संजय झा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी से नेपाल के पीएम मुलाकात की है। लेकिन इसमें खबर आई है कि हाई डैम पर कोई बात नहीं हुई है।

Bihar Flood Water Minister Sanjay Jha told Center responsible PM Modi did not talk Nepalese Prime Minister regarding High Dam | बिहार में बाढ़ की विभिषिका, जल संसाधन मंत्री संजय झा ने केन्द्र को बताया जिम्मेवार, हाई डैम को लेकर पीएम मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री से नहीं की बात

file photo

Highlightsबिहार को बाढ़ से बचाने को लेकर बात होनी चाहिए थी।नदी में उच्च बांध ना बनने पर बाढ़ की समस्या हो रही है। बिहार के साथ-साथ नेपाल मे भी बाढ़ की समस्या कम हो सकती थी।

पटनाः बिहार में बाढ़ की विभिषिका के लिए राज्य के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सूबे की जनता को बाढ़ से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करती है। लेकिन, नेपाल में हाई डैम बनाने को लेकर केन्द्र सरकार का रवैया शिथिल है।

संजय झा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी से नेपाल के पीएम मुलाकात की है। लेकिन इसमें खबर आई है कि हाई डैम पर कोई बात नहीं हुई है। बिहार को बाढ़ से बचाने को लेकर बात होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि नदी में उच्च बांध ना बनने पर बाढ़ की समस्या हो रही है। अगर बांध का निर्माण हो जाता है तो बिहार के साथ-साथ नेपाल मे भी बाढ़ की समस्या कम हो सकती थी।

संजय झा ने अपनी अपेक्षा जाहिर करते हुए कहा कि जो नेपाल के प्रधानमंत्री अभी भारत दौरे पर आए हैं। उनसे इस बारे में चर्चा हो सकती थी। हमारे इंजीनियर डैम स्थल पर सालों से तैनात है। केन्द्रीय एजेंसी इसपर काम करें। उन्होंने कहा कि बिहार मे हर वर्ष 4 महीने तक बाढ़ का प्रकोप झेलती है। लोग इससे पीड़ित रहते हैं।

बाढ़ से बिहार के 8 से 9 करोड की जनता को परेशानी होती है। करोड़ों रुपए बाढ़ की आपदा में लग जाते है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की सारी तैयारी हो गई है। पिछले साल बिहार को बाढ़ की समस्या से उतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उसी प्रकार इस वर्ष हमारी तैयारी है। हमारी कोशिश यही कि इस साल और अच्छा परिणाम आए।

बाढ़ पूर्व तैयारी की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि एंटी इरोजन का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। और जो कुछ बचे हुए। साइट्स है। वह भी 15 जून तक कंप्लीट हो जाएगा। अर्ली वार्निंग सिस्टम है। वह भी बहुत मजबूत है। और इसका फायदा डिपार्टमेंट को होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह बाढ़ के लिए तैयार है।

Web Title: Bihar Flood Water Minister Sanjay Jha told Center responsible PM Modi did not talk Nepalese Prime Minister regarding High Dam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे