लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बारिश थमने के बावजूद उत्तर बिहार में नही थम रहा बाढ़ का कहर, 16 जिलों के 73 लाख से अधिक की आबादी के बीच जारी है त्राहिमाम की स्थिती

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2020 18:29 IST

गंडक के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन जिन इलाकों में इस नदी का पानी फैल चुका था, वहां के लोगों की अभी मुसीबत कम नहीं हुई है. राज्य के 16 जिलों के 125 प्रखंडों की 1223 पंचायतों की 73 लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है.

Open in App
ठळक मुद्दे नेपाल में बारिश थमने के बावजूद उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ का संकट बरकरार है.बागमती व बूढी गंडक के अलावा कमला व अधवारा नदियों का जलस्तर कुछ जगहों पर लाल निशान के करीब या उससे ऊपर है.

पटना: नेपाल में बारिश थमने के बावजूद उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बाढ़ का संकट बरकरार है. बागमती व बूढी गंडक के अलावा कमला व अधवारा नदियों का जलस्तर कुछ जगहों पर लाल निशान के करीब या उससे ऊपर है. गंडक के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन जिन इलाकों में इस नदी का पानी फैल चुका था, वहां के लोगों की अभी मुसीबत कम नहीं हुई है. राज्य के 16 जिलों के 125 प्रखंडों की 1223 पंचायतों की 73 लाख से अधिक आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राज्य सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बचाव एवं राहत कार्य चलाए जा रहे हैं.  राज्य में गंगा, गंडक, बूढी गंडक समेत अन्य नदियों में उतार-चढाव देखा जा रहा है. इससे बाढग्रस्त इलाकों में थोडी राहत मिली है, पर कटाव तेज हो गया है. इधर, दरभंगा में बागमती के जल स्तर में कमी नहीं आई है. बागमती नदी के पश्चिमी भाग से लेकर पूर्वी भाग में बाढ पीडितों की समस्या बढ़ी हुई है. मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही. बाढ़ के कारण समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर चलाई जाने वाली ट्रेनों के परिचालन में कुछ बदलाव किया गया है. इसमें अब समस्तीपुर के बदले अधिकतर ट्रेनें सीतामढी के रास्ते दरभंगा व मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी. 

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्रडु ने कहा है कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव एवं राहत कार्य में लगी हुई हैं. पांच लाख आठ हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है. बाढ पीडितों को प्रतिदिन भोजन मुहैया कराने के लिए विभिन्न जिलों में 1342 सामुदायिक किचेन चलाए जा रहे हैं. यहां पर प्रतिदिन नौ लाख 87 हजार लोगों को भोजन कराया जा रहा है. 

उधर, दरभंगा में बागमती का जलस्तर बेनीबाद में खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है. जबकि अधवारा व कमला नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है. जिले के पश्चिमी इलाके में बाढ की स्थिति यथावत है. मोहल्लों में अब भी पानी भरा है और लोगों को आने जाने में कठिनाई हो रही है. प्रभावित मोहल्ले के लोग छत पर शरण लिये हुए हैं. उधर, बूढी गंडक के पानी से टूटे तिरहुत नहर का पानी अब भी पंचायतों में फैल रहा है. इसतरह से बाढ के कारण तबाही जारी है.

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया